विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्वी चंपारण में होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या, झारखंड के गिरिडीह का था युवक

By Sanjay upadhyayEdited By: Ajit kumar
Published: Mon, 12 Oct 2026 12:46 PM (IST)

पूर्वी चंपारण के शिकारगंज में एक होटल कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। झारखंड के गिरिडीह निवासी युवक के ...और पढ़ें

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया है।

HighLights

  1. पूर्वी चंपारण में झारखंड के युवक ने की आत्महत्या।

  2. शिकारगंज के रुपहरा चौक स्थित होटल में करता था काम।

  3. पुलिस ने शव बरामद कर जांच शुरू की।

संवाद सहयोगी, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)। Shikarganj Hotel Worker Suicide: पूर्वी चंपारण जिले के शिकारगंज थाना क्षेत्र के रुपहरा नहर चौक पर झारखंड के एक युवक ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना मिलने पर सोमवार सुबह पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया है।

होटल में करता था काम

मृतक की पहचान झारखंड के गिरिडीह जिले के तीसरी थाना क्षेत्र के लेवा नवरिया गांव निवासी मुकेश कुमार के रूप में हुई है। वह रुपहरा चौक स्थित एक होटल में काम करता था। पुलिस के अनुसार, घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

कारणों की जांच जारी

घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस युवक के आत्महत्या करने के कारणों का पता लगाने में जुटी है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में GNM की छात्रा ने हॉस्टल में किया आत्महत्या का प्रयास, वार्डन पर प्रताड़ना का आरोप