विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र सम्मानित

By Edited By:
Published: Tue, 20 Sep 2016 03:13 AM (IST)

तेरस व विश्वकर्मा पूजा पर श्रीपुर दुग्ध शीतक केंद्र परिसर मे भगवान महादेव की भव्य कलाकृति प्रदर्शन के लिए तिमुल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मोतिहारी। तेरस व विश्वकर्मा पूजा पर श्रीपुर दुग्ध शीतक केंद्र परिसर मे भगवान महादेव की भव्य कलाकृति प्रदर्शन के लिए तिमुल अध्यक्ष नागेश्वर राय ने सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मालूम हो कि उन्होंने 50 टन बालू से महादेव की विशालकाय आकृति बनाई थी। समारोह में तिमुल के निदेशक मंडल सदस्य श्याम नंदन राय ने कहा कि ऐसे कलाकार देश की धरोहर होते हैं। इनके विकास के लिए राज्य सरकार को प्रोत्साहित करना चहिए। मौके पर मोतिहारी दुग्ध शीतक केंद्र प्रभारी अरुण कुमार चौधरी, पथ प्रभारी सत्यनारायण राय, पर्यवेक्षक दिलीप कुमार, श्रीपुर दग्ध शीतक केंद्र संचालक राजदेव प्रसाद व समिति से जुड़े सचिव व अध्यक्ष मौजूद रहे।