कारा में दो सौ बंदियों ने धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी
- फोटो 12 एमटीएच 02 मोतिहारी संस श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को त्योहार केंद्रीय कारा मोति
By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Aug 2020 01:02 AM (IST)Updated: Thu, 13 Aug 2020 01:02 AM (IST)
मोतिहारी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को त्योहार केंद्रीय कारा मोतिहारी में भी मनाया गया। कारा के दो सौ बंदियों ने इस पर्व को धूमधाम से मनाया। उनके लिए फलाहार की व्यवस्था जेल प्रशासन द्वारा की गई थी। कारा अधीक्षक विदु कुमार ने बताया कि भगान श्रीक़ष्ण के पालना का भी निर्माण बंदियो ने स्वयं किया था। मुस्लिम बंदी सैयद अख्तर व सैयद अली ने भगवान कृष्ण के लिए बनाए गए पालना को सजाकर आपसी सौहार्द का परिचय दिया। इस असर पर भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया। जेल प्रशासन द्वारा सभी बंदियो के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। बंदियों ने शारीरीक दूरी का पालन करते हुए धूमधाम से पर्व को मनाया। व्रतियों ने उपवास रख शाम को प्रसाद ग्रहण किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें