शिक्षा व रोजगार की मांग पर रालोसपा ने बनाई मानव कतार
रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर शुक्रवार को छौड़ादानो प्रखंड के विभिन्न गांवों में स्थित विद्यालयों के सामने पार्टी कार्यकर्ताओं ने मानव कतार बनाई। जिसका नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश कुशवाहा ने किया।
मोतिहारी । रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर शुक्रवार को छौड़ादानो प्रखंड के विभिन्न गांवों में स्थित विद्यालयों के सामने पार्टी कार्यकर्ताओं ने मानव कतार बनाई। जिसका नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश कुशवाहा ने किया। कहा कि शिक्षा एवं रोजगार की मांग को लेकर मानव कतार बनाई गई। श्री कुशवाहा ने बताया कि मानव कतार भेलवा स्थित प्राथमिक विद्यालय, तीनकोनी प्राथमिक विद्यालय, हनुमाननगर, लक्ष्मण नगर, रघुनाथपुर आदि गांव के विद्यालयों में बनाई गई। मौके पर गणेश कुशवाहा, प्रकाश सिंह कुशवाहा, बैद्यनाथ कुशवाहा, पैक्स अध्यक्ष भोला प्रसाद कुशवाहा आदि मौजूद थे।