चाइनीज सामान के बहिष्कार का संकल्प
मोतिहारी। भाजपा के वरीय नेता सह पूर्व जिलाध्यक्ष पं. चंद्रकिशोर मिश्र शुक्रवार को क्षेत्र के र
मोतिहारी। भाजपा के वरीय नेता सह पूर्व जिलाध्यक्ष पं. चंद्रकिशोर मिश्र शुक्रवार को क्षेत्र के रामपुर खजुरिया में आम लोगों व दुकानदारों से संपर्क कर के चाइनीज समान के बहिष्कार करने की बात कही। उन्होंने आमजनों से चीन निर्मित सामान के बहिष्कार करने का संकल्प दिलवाया। कहा कि चीन ने गलवन घाटी में धोखे से हमारे सैनिकों पर वार किया। उस संघर्ष में हमारे जवानों ने खासकर बिहार रेजिमेंट के जवानों ने जबरदस्त विरोध किया। चीनियों के अचानक हुए हमले में हमारे 20 जवान शहीद हुए। वही हमारी सेना ने चीन के 43 से भी अधिक जवानों को मौत के घाट उतार दिया। हाल में ही सरकार ने चीन के 59 एप्प को बंद कर अतिमहत्वपूर्ण कदम उठाया है। हमारे देश के कटिबद्धता के कारण हारकर आखिर चीन को गलवन घाटी से पीछे हटना पड़ा। जिस तरह चीन से संघर्ष के बाद पूरा देश एकजुट था। वही एकजुटता चाइनीज समान के बहिष्कार करने में भी होना चाहिए। मौके पर डॉ उमेश मिश्र, पं. सुदामा मिश्रा, रितेश गिरी, सरपंच रामकलश कुंवर समेत अन्य मौजूद थे।