यात्री ध्यान दें! 28 नवंबर से 17 दिसंबर तक ट्रैफिक ब्लॉक, रक्सौल रूट की कई ट्रेनें रद
दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में यार्ड रीमॉडलिंग के कारण रक्सौल रूट की कई लंबी दूरी की ट्रेनें 28 नवंबर से 17 दिसंबर तक रद रहेंगी।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।
HighLights
झाड़सुगुड़ा यार्ड में रीमॉडलिंग और एनआई कार्य चल रहा है।
रक्सौल रूट की कई लंबी दूरी की ट्रेनें रद की गई हैं।
यात्रा से पहले हेल्पलाइन 139 पर ट्रेन की स्थिति जांचें।
संवाद सहयोगी, मोतिहारी। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झाड़सुगुड़ा यार्ड में चल रहे रीमाडलिंग और एनआई कार्य के कारण समस्तीपुर मंडल से गुजरने वाली कई लंबी दूरी की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।
रेलवे ने 28 नवंबर से 17 दिसंबर तक ट्रैफिक ब्लॉक लिया है। इस अवधि में रक्सौल रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी होगी।
तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस (17433) तिरुपति से 7 और 14 दिसंबर को रद रहेगी, जबकि रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस (17434) रक्सौल से 10 और 17 दिसंबर को नहीं चलेगी।
इसी तरह हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस (17005) 10 दिसंबर को हैदराबाद से और रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस (17006) 13 दिसंबर को रक्सौल से रद रहेगी।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले हेल्पलाइन 139 या एनटीईएस ऐप पर ट्रेन की स्थिति देखकर ही सफर प्रारंभ करें।
यह भी पढ़ें- झारखंड-ओडिशा समेत 5 राज्यों के रेल यात्री होंगे प्रभावित, नॉन-इंटरलॉकिंग काम के चलते 104 ट्रेनें रद
