Move to Jagran APP

राहुल और तेजस्वी को माफ नहीं करेगी जनता

भाजपा के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष सह पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने यहां कहा कि कश्मीर के मुद्दे पर गलत स्टैंड के लिए राहुल-तेजस्वी को जनता कभी माफ नहीं करेगी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Sep 2019 11:41 PM (IST)Updated: Sat, 28 Sep 2019 11:41 PM (IST)
राहुल और तेजस्वी को माफ नहीं करेगी जनता
राहुल और तेजस्वी को माफ नहीं करेगी जनता

मोतिहारी । भाजपा के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष सह पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने यहां कहा कि कश्मीर के मुद्दे पर गलत स्टैंड के लिए राहुल-तेजस्वी को जनता कभी माफ नहीं करेगी। जब देश में इस मुद्दे पर बिल लाया गया तो धुर विरोधी दलों ने भी देशहित के इस मुद्दे पर प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रुप से समर्थन किया मगर, कांग्रेस व राजद ने जिस प्रकार का रवैया अपनाया वह अक्षम्य है। वे यहां शनिवार को राजेंद्र नगर भवन के मैदान में अपने अभिनंदन समारोह सह राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि व्यक्ति से बड़ा संगठन है और इन दोनों से बड़ा देश है। इसलिए देशहित को प्राथमिकता देना भाजपा का सिद्धांत रहा है। चाहे वह पाकिस्तान से बंगलादेश को अलग करने की बात हो या फिर संयुक्त राष्ट्र संघ में विपक्ष के नेता के रुप में देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर, हर समय भाजपा ने देश को ऊंचा स्थान दिया। इसके पूर्व पूरे जिले में विभिन्न जगहों पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि मोतिहारी के सांसद सह पूर्व कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य का विषय है कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने चंपारण के लाल पर विश्वास व्यक्त करते हुए डॉ. संजय जायसवाल को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। चंपारण में भाजपा के विकास में डॉ. संजय जायसवाल के परिवार का बड़ा योगदान है। श्री सिंह ने कहा कि डॉ. जायसवाल के नेतृत्व में आने वाले विधानसभा चुनाव में विपक्षी दलों का खाता भी नहीं खुलेगा, ऐसा उनका विश्वास है। सांसद श्री सिंह ने कहा कि आज राष्ट्रीय एकता दिवस एक देश-एक संविधान के अंतर्गत धारा 370 एवं 35 न् पर जन-जागरण अभियान का कार्यक्रम भी है। एक निशान,एक विधान और एक प्रधान का जो सपना श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देखा था उस सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साकार किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा अखिलेश सिंह ने किया। कार्यक्रम में कला,संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री प्रमोद कुमार, चनपटिया के विधायक प्रकाश राय, कल्याणपुर विधायक सचिन्द्र प्रसाद सिंह, पीपरा विधायक श्यामबाबू यादव, विधान पार्षद बबलू गुप्ता, मुख्य पार्षद नगर परिषद अंजू देवी, पूर्व विधायक कृष्णनंदन पासवान, उपाध्यक्ष जिला परिषद कमलेश्वर सिंह, जिलाध्यक्ष रक्सौल प्रमोद शंकर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रकिशोर मिश्रा एवं सुनील मणि तिवारी, जिला उपाध्यक्ष वसंत मिश्रा, देवेश सिंह एवं अनिरुद्ध सहनी, जिला प्रवक्ता भाजपा प्रकाश अस्थाना, जिला महामंत्रीद्वय डॉ. लालबाबू प्रसाद एवं मार्तण्ड नारायण सिंह, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा मोहिब्बुल हक, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा संगीता चित्रांश, जिला मीडिया प्रमुख गुलरेज शहजाद, जिला संयोजक आईटी सेल पंकज सिन्हा, डॉ. आशुतोष शरण, जिला संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ. अतुल कुमार, जिला संयोजक क्रीड़ा मंच रमेश गुप्ता, नगर अध्यक्ष उत्तरी मंडल योगेन्द्र प्रसाद, नगर अध्यक्ष दक्षिणी मंडल रविभूषण श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अब्दुल कलाम, विनोद कुशवाहा, महिला मोर्चा की पुतुल पाठक, मीना मिश्रा, कामेश्वर चौरसिया, डॉ. अरुण कुमार, मदनमोहन मिश्रा, मदन सिंह, राजा खान, चुमन श्रीवास्तव, पप्पू पांडेय, अमिताभ भार्गव, उत्तम मिश्रा, नथुनी पांडेय, चंदेश्वर सहनी, वीरबहादुर प्रसाद, अशोक डॉलर सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.