डिग्री कॉलेज के प्राचार्यों को दिया प्रज्ञा रत्न सम्मान
मोतिहारी। स्थानीय नगर भवन में शनिवार को सुषमा फिल्म्स द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिले के डिग्री कॉलेज के प्राचार्यों को प्रज्ञा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।
मोतिहारी। स्थानीय नगर भवन में शनिवार को सुषमा फिल्म्स द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिले के डिग्री कॉलेज के प्राचार्यों को प्रज्ञा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व एडीजे विपिन बिहारी मिश्र, पश्चिम चंपारण के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. किरण मिश्रा, मुकेश कुमार एवं संस्था के निदेशक डीके आजाद ने किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भोजपुरी लोक गायिका वंदना सिन्हा ने यादगार प्रस्तुति दी। वहीं, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति को भी सराहा गया। कार्यक्रम का संचालन चंदभानू सिंह व चंदन उपाध्याय ने किया। मौके पर अर्जुन पटेल, चंद्रकिशोर प्रसाद, विश्वकर्मा पटेल, नीरज पटेल, विशाल कुमार, नवनीत, कशिश सिन्हा, काजल कुमारी, मीणा कुमारी, एंजल आदि उपस्थित थीं।