पुलिस ने हथियार और कारतूस किया बरामद
मोतिहारी। नेपाल के दांग पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन चंद समूह द्वारा विभिन्न स्थलों पर छुपाकर रखे भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किया।
मोतिहारी। नेपाल के दांग पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन चंद समूह द्वारा विभिन्न स्थलों पर छुपाकर रखे भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किया। इसकी जानकारी एसपी जनक भट्टराई ने दी। बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दांग जिला पुलिस और क्षेत्रीय गढ़वा पुलिस ने संयुक्त रूप से क्षेत्र संख्या 5 के कपिलवस्तु, गढ़वा और शिवराज नगरपालिका वार्ड 5 में छापेमारी की। इस दौरान राइफल का मैगजीन 13 पीस, 315 बोर के राइफल का कारतूस 390, एसमजी राइफल 5 विभिन्न स्थलों पर छुपाकर रखें अवैध आधुनिक हथियारों को लावारिस स्थिति में बरामद किया। बता दें कि पिछले एक माह में उक्त संगठन के 21 नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चर्चा है कि गिरफ्तार कार्यकर्ताओं से पुलिस गहन पूछताछ किया। जिसके निशानदेही पर छापेमारी कर हथियार बरामद किया है। एसपी श्री भट्टराई ने बताया कि यह संगठन सीमावर्ती क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम या हिसक आंदोलन की तैयारी में संगठन है। जिसको लेकर सीमावर्ती और दुर्गम पहाड़ी जिलों में हथियार का भंडारण कर रहा है।