सुगौली में रसोइयों ने किया प्रदर्शन, सड़क जाम
मोतिहारी। बिहार राज्य रसोइया सह सहायक संघ के द्वारा आयोजित अनिश्चितकालीन हड़ताल के समर्थन में शनिवार
By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Jan 2019 10:49 PM (IST)Updated: Sat, 19 Jan 2019 10:49 PM (IST)
मोतिहारी। बिहार राज्य रसोइया सह सहायक संघ के द्वारा आयोजित अनिश्चितकालीन हड़ताल के समर्थन में शनिवार को प्रखंड के छपवा चौक पर आंदोलनकारियों ने सड़क जाम कर दिया। उग्र प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं की जाती तबतक चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चलता रहेगा। आगामी चुनाव में सरकार को सबक सिखाने की काम किया जाएगा।
मौके पर शमशुल खातून, ¨बदेश्वरी महतो, मीना देवी, दुखन खातून, राधिका देवी, रामकली देवी, हीरा देवी, देवकाली देवी, ललिता देवी, रेणु देवी, सरिता देवी, मानमती देवी, रीता देवी, सहोदर देवी, पार्वती देवी, ¨रकी देवी, सकीला देवी, प्रभावती देवी, चंदा देवी सहित कई रसोइया उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें