Move to Jagran APP

आगामी चुनाव में जनता करेगी एनडीए सरकार का सफाया : कांग्रेस

जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय प्रजापति आश्रम परिसर में सोमवार को बिहार क्रांति महासम्मेलन वर्चुअल रैली के माध्यम से स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं को पार्टी के नेताओं ने संबोधित किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 07 Sep 2020 11:37 PM (IST)Updated: Mon, 07 Sep 2020 11:37 PM (IST)
आगामी चुनाव में जनता करेगी एनडीए सरकार का सफाया : कांग्रेस
आगामी चुनाव में जनता करेगी एनडीए सरकार का सफाया : कांग्रेस

मोतिहारी । जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय प्रजापति आश्रम परिसर में सोमवार को बिहार क्रांति महासम्मेलन वर्चुअल रैली के माध्यम से स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं को पार्टी के नेताओं ने संबोधित किया। रैली को राज्यसभा सांसद व बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, डॉ. मदन मोहन झा, अजय कपूर, वीरेंद्र सिंह राठौर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सह प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के चेयरमैन सह राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह, तारिक अनवर, पार्टी विधायक दल के नेता सदानंद सिंह व संगठन प्रभारी ब्रजेश पांडेय ने संबोधित किया। नेताओं ने राज्य की सत्ता पर काबिज एनडीए सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव में उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। रैली के माध्यम से पार्टी कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार शुक्ल के नेतृत्व में हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने नेताओं को सुना। नेताओं ने कहा कि जनता सत्ता के मद में चूर नीतीश सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। मौके पर पूर्व विधायक सुरेश कुमार मिश्र, मुमताज अहमद, प्रो. विजय शंकर पांडेय, डॉ. मो नसीमुल हक, पिकी सिंह, राहुल शर्मा, ओसैदुर्रहमान खां, तनवीर खान, रंजन शर्मा, रमेश सहनी, विश्वनाथ चौरसिया, अनवर हुसैन, बिट्टू यादव, जमाल मुस्तफा, अजीत कुमार, डॉ. मनीष कमार, डॉ. मो. ज्याउल हक, डॉ. मो. शमीमुल हक, डॉ. जमाल अशरफ, शमीम अख्तर, विनय उपाध्याय, दिलनवाज रशीद, उमेश कुमार दुबे, ऋषि सिंह, अभय तिवारी, भोलेनाथ तिवारी, राय राहुल शर्मा, विजयकांत त्रिपाठी, जयप्रकाश पांडेय, बिपिन बिहारी वर्मा, तेज बहादुर सिंह, नुरूलहक अंसारी, उपेंद्र महाराज, अनवर हुसैन, मुनमुन जायसवाल सहित अन्य मौजूद थे। वही दूसरी ओर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के द्वारा आयोजित वर्चुअल रैली को गोविदगंज विधानसभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सफल बनाया। प्रदेश सचिव रजनीश कुमार सिंह ने लगभग पांच हजार लोगों को मोबाइल पर लिक भेज कर इस रैली से जुड़ने की अपील की थी। गोविदगंज विधानसभा के विभिन्न स्थानों पर प्रोजेक्टर एवं एलईडी टीवी लगाकर शारीरिक दूरी का पालन करते हुए आमजन भी रैली का हिस्सा बने। रैली को बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, राज्यसभा सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह, राज बब्बर आदि ने संबोधित किया। मौके पर कांग्रेस नेता रजनीश कुमार सिंह, शंभू मिश्रा, आशुतोष शुक्ला, रिजवान खान, अभिषेक शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अरेराज, संस : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा बिहार क्रांति महासम्मेलन का आयोजित किया गया। गोविदगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी रहे ब्रजेश कुमार पांडेय आवास पर हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे। वही बालहा कोल्ड स्टोरेज परिसर में ई. शशि भूषण राय उर्फ गप्पू राय ने अपने समर्थकों के साथ रैली में नेताओं को सुना। मौके पर प्रेम शुक्ला, बजेंद्र तिवारी, अनुराग तिवारी, बिपुल मिश्रा, रितेश तिवारी, राजेश मिश्रा, शैलेश ठाकुर, अजमत अंसारी, अफरोज आलम, रामराज पसवान, सतन राम, रामनाथ राम, दिलमोहमद राय, गुलाब मियां, बाबुनंद यादव, महेश्वर पांडेय आदि उपस्थित थे। मधुबन, संस : प्रखंड के गांधी आश्रम में सोमवार को कांग्रेस द्वारा आयोजित बिहार क्रांति वर्चुअल रैली का आयोजन किया गया। नेतृत्व राष्ट्रीय समन्वयक शाश्वत गौतम ने की। श्री गौतम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपना प्रचार अभियान की शुरुआत कर दिया है। मौके पर कामेश्वर पांडेय, महेश प्रसाद गुप्ता, कामेश्वर कुशवाहा, सुरेंद्र भगत मालाकार, शिवशंकर यादव, अहमद अली, शत्रुघ्न सिंह, जियाउल रहमान, मो.कादिर, रत्नेश प्रसाद आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.