Move to Jagran APP

मधुबन में पैक्स अध्यक्ष के घर पर हमला, आगजनी, लूटपाट

थानाक्षेत्र के तालिमपुर गांव में सोमवार की सुबह रास्ता के लिए हुए विवाद में पैक्स अध्यक्ष सहित आधा दर्जन लोगों को गांव के ही दबंग लोगों ने बुरी तरह पीटा।

By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Jun 2017 03:00 AM (IST)Updated: Tue, 27 Jun 2017 03:00 AM (IST)
मधुबन में पैक्स अध्यक्ष के घर पर हमला, आगजनी, लूटपाट
मधुबन में पैक्स अध्यक्ष के घर पर हमला, आगजनी, लूटपाट

मोतिहारी। थानाक्षेत्र के तालिमपुर गांव में सोमवार की सुबह रास्ता के लिए हुए विवाद में पैक्स अध्यक्ष सहित आधा दर्जन लोगों को गांव के ही दबंग लोगों ने बुरी तरह पीटा। पिटाई के बाद हमलावरों ने घर पर हमला बोल दिया और करीब दो लाख के आभूषण, 60 हजार नकदी समेत कई आवश्यक चीजें लूट ली। अंत में जाते समय घर पर केरोसिन छिड़क कर आग लगा दिया। हालांकि आगजनी में घर को आंशिक क्षति हुई है। सभी घायलों का इलाज स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली है। जख्मी पैक्स अध्यक्ष चन्नू साह, जगदीश भगत, वासदेव भगत, कांति देवी, सीमा देवी, शांति देवी से पुलिस ने आवश्यक जानकारी ली है। मामले की जांच चल रही है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार तालिमपुर के पैक्स अध्यक्ष चन्नू साह, पूर्व उप मुखिया जगदीश भगत के रास्ते का विवाद भगत प्रसाद और अच्छेलाल भगत से पूर्व से चल रहा था। मामले को लेकर सबंधित लोगों द्वारा अंचल से लेकर अनुमंडल तक शिकायत की गई थी। लेकिन, मामले में प्रशासनिक स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी थी। पैक्स अध्यक्ष ने बताया कि घर जाने के रास्ता को भगत प्रसाद आदि ने मिलकर अतिक्रमित कर लिया गया है। उक्त भूमि सरकारी है। जिसको बलपूर्वक इनलोगों द्वारा हड़पने की साजिश रची गई थी। उक्त भूमि पर पूर्व में चहारदिवारी का निर्माण भी कराया गया, जिसे रोक दिया गया था। सोमवार को फिर उस भूमि पर काम कराया जा रहा जिसे रोकने पर भगत प्रसाद, बिरजू ठाकुर, अच्छेलाल भगत, नथुनी भगत, अजय भगत सहित अन्य कई लोगों ने मिलकर पर लाठी डंडा से हमला बोल दिया। जिसमें चन्नू साह, जगदीश भगत, वासदेव भगत, कांति देवी, सीमा देवी, शांति देवी घायल हो गए। थानाध्यक्ष ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि उक्त विवादित भूमि की पैमाइस के लिए भगत प्रसाद की ओर से आवेदन दिया गया था। लेकिन एक साजिश के तहत आज वहां इनलोगों द्वारा निर्माण कार्य कराया जाने लगा। जिसे रोकने पर विवाद बढ़ा। मामले की गहराई से जांच की जा रही है। दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.