प्रतियोगिता में पटना, मुजफफरपुर व सीतामढ़ी का रहा दबदबा
मोतिहारी। कला संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में नेहरू स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के तीसरे दिन शुक्रवार को प्री क्वार्टर एवं क्वार्टर फाइनल मैच में महिला खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
मोतिहारी। कला संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में नेहरू स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के तीसरे दिन शुक्रवार को प्री क्वार्टर एवं क्वार्टर फाइनल मैच में महिला खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। शनिवार को प्रतियोगिता के अंतिम दिन सेमीफाइन और फाइनल मैच खेला जाएगा। तीसरे दिन की प्रतियोगिता में पटना, सीतामढ़ी, बेगूसराय, बक्सर, मधेपुरा एवं मुजफ्फरपुर टीम का दबदबा रहा। मौके पर खेल पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद, जिला क्रिकेट संघ के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह उर्फ राजू सिंह, दीपक कश्यप, राजीव कुमार, राशिद जमाल खां, अरविद कुमार, पंकज वर्मा, जावेद आलम, राजेश कुमार, सुरैया अकरम, मधु कुमारी, भानू प्रकाश, पवन कुमार, सुनील कुमार गुप्ता, परवेज आलम, संजय वर्मा, अशोक चौहान, सुनील गुप्ता, आकाश कुमार आदि मौजूद थे।
मैच के परिणाम
अंडर 14
- मधेपुरा बनाम भोजपुर : विजेता मधेपुरा
- नवादा बनाम जहानाबाद : विजेता जहानाबाद
- सुपौल बनाम बेगूसराय : विजेता बेगूसराय
- दरभंगा बनाम औरंगाबाद : विजेता दरभंगा
- एकलव्य बनाम पूर्वी चंपारण : विजेता एकलव्य
- सारण बनाम सीतामढ़ी : विजेता सारण
- कैमूर बनाम गया : विजेता गया
- मधुबनी बनाम पटना : विजेता पटना
अंडर 17
- मधेपुरा बनाम कटिहार : विजेता कटिहार
- सीतामढ़ी बनाम नवादा : विजेता नवादा
- बांका बनाम भागलपुर : विजेता भागलपुर
- पटना बनाम बक्सर : विजेता पटना
- मधुबन बनाम दरभंगा : विजेता दरभंगा
- प. चंपारण बनाम मुजफ्फरपुर : विजेता मुजफ्फरपुर
- सारण बनाम एकलव्य : विजेता एकलव्य
अंडर 19
- पटना बनाम सहरसा : विजेता पटना
- पूर्णिया बनाम सिवान : विजेता सिवान
- रोहतास बनाम पूर्वी चंपारण : विजेता रोहतास
- सीतामढ़ी बनाम बेगूसराय : विजेता बेगूसराय
- भागलपुर बनाम सारण : विजेता सारण
- भोजपुर बनाम गोपालगंज : विजेता भोजपुर
- समस्तीपुर बनाम बक्सर : विजेता बक्सर
- वैशाली बनाम कैमूर : विजेता वैशाली