रंगोली प्रतियोगिता में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
मोतिहारी। राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत शुक्रवार को शहर के डॉ. एसकेएस महिला कॉलेज में रंगोली प्रतियोग
मोतिहारी। राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत शुक्रवार को शहर के डॉ. एसकेएस महिला कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कॉलेज की छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। उक्त जानकारी देते हुए प्रतियोगिता की प्रभारी डॉ. चंचल रानी ने बताया कि सफल प्रतिभागियों को आगामी 17 फरवरी को आयोजित होने वाले कॉलेज स्थापना दिवस समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इस क्रम में आगामी एक से पांच फरवरी तक छात्राओं के बीच क्विज, निबंध लेखन, गीत व नृत्य, मेंहदी, लघु नाटिका आदि प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। सफल प्रतिभागियों को स्थापना दिवस समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। आज की रंगोली प्रतियोगिता में निभा, निधी, सोनिया, शिवानी, पल्लवी, नेहा, नीता, नादिया, आरती, चित्रा, गिन्नी आदि छात्राओं ने हिस्सा लिया।