पतंजलि योग समिति महिला दिवस महोत्सव का आयोजन
मोतिहारी। महिला पतंजलि योग समिति एवं गायत्री शक्ति पीठ के तत्वावधान में राष्ट्रीय महिला दिवस महो
मोतिहारी। महिला पतंजलि योग समिति एवं गायत्री शक्ति पीठ के तत्वावधान में राष्ट्रीय महिला दिवस महोत्सव का आयोजन किया गया। इस क्रम में योग समिति के महिलाओं ने अपने अधिकार के लिए रैली निकाली। जो गायत्री शक्ति पीठ से स्टेशन होते हुए गांधी चौक तक गई जहां सभा में तब्दील हो गई। महिलाओं ने बैंक ऋण में एनपीए कानून को सुधार करने, जो महिला अपने बच्चे, माता-पिता, सास-ससुर की सेवा कर सरकारी और प्राइवेट महकमा में कार्य करने जाती है उन्हें एक घंटे का छूट दिया जाए, महिलाओं के लिए ट्रेन का एक डब्बा आरक्षित हो, योग शिक्षा पाठ्यक्रम लागू करने आदि मांगों के समर्थन में अपनी मांगों को रखी। मौके पर मंजू वर्मा, चमेली पांडेय, किरण शर्मा, नीता श्रीवास्तव, अमिता पांडेय, ¨रकू कुमारी, पियंका नागवंशी, राजपति देवी, चंद्रकला देवी, शोभा देवी, रुक्मिणी मिश्र, देवंती कुमारी, निर्मला देवी, तारा देवी, मंजू देवी, लीला वर्मा, माया वर्मा आदि मौजूद थी।