भूमि विवाद मामले में एक हिरासत में
सुगौली। थाना क्षेत्र के छगराहां में दो पक्षों के बीच हुई भूमि विवाद मामले में स्थानीय पुलिस ने ए
By JagranEdited By: Published: Mon, 31 Aug 2020 12:51 AM (IST)Updated: Mon, 31 Aug 2020 12:51 AM (IST)
सुगौली। थाना क्षेत्र के छगराहां में दो पक्षों के बीच हुई भूमि विवाद मामले में स्थानीय पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र के भरगांवा पंचायत के छगराहा में दो पक्षों के बीच भूमि विवाद हो गई। दोनों पक्ष उक्त भूमि पर अपना अपना दवा कर रही थी। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोक होते-होते विवाद बढ़ गया और हाथा पाई होने लगी। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया और मामले को शांत कराया। पुलिस स्थानीय लोगों से घटना के बारे में विस्तृत जानकारी ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें