विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: PFI के राज्य सचिव के घर छापा, इंटर के छात्र समेत हिरासत में तीन संदिग्ध

By Jagran NewsEdited By: Aditi Choudhary
Published: Sat, 04 Feb 2023 11:15 AM (IST)

एनआइए और जिला पुलिस ने शनिवार को जिले के चकिया व मेहसी में छापेमारी कर पीएफआई के तीन संदिग्धों को ...और पढ़ें

मोतिहारी में PFI के राज्य सचिव के घर छापा, इंटर के छात्र समेत हिरासत में तीन संदिग्ध
मोतिहारी में PFI के राज्य सचिव के घर छापा, इंटर के छात्र समेत हिरासत में तीन संदिग्ध

मोतिहारी (पूर्वी चंपारण), जागरण संवाददाता। बिहार के मोतिहारी जिले में राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनआइए) ने बड़ी कार्रवाई की है। एनआइए और जिला पुलिस ने शनिवार को जिले के चकिया व मेहसी में छापेमारी कर पीएफआई के तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। तीनों से राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी के अधिकारी और पुलिस अलग-अलग थानों में सघन पूछताछ कर रही है। पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि अभी कार्रवाई चल रही है। कार्रवाई पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी दी जा सकेगी।

बताया गया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी को मिली सूचना के आधार पर शनिवार की सुबह एनआइए की टीम मोतिहारी पहुंची और यहां आने के साथ स्थानीय पुलिस के साथ संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी शुरू की गई। इस क्रम में चकिया नगर परिषद क्षेत्र में प्रतिबंधित संगठन पीएफआइ के राज्य सचिव रेयाज के घर पर भी छापेमारी की गई। हालांकि, वह नहीं मिला। वहीं, इसी थानाक्षेत्र के कुअवा से इंटर के छात्र दानिश को पकड़ा गया है। इसके अतिरिक्त मेहसी थानाक्षेत्र के इमाम पट्टी से अन्य संदिग्ध युवकों को भी पुलिस ने उठाया है।

देवशिला और राम मंदिर पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

बता दें कि नेपाल से अयोध्या स्थित राम मंदिर में राम दरबार की प्रतिमा के लिए के लिए देवशिला ले जाने के दौरान जब शिला यात्रा पूर्वी चंपारण जिला के मेहसी से गुजर रही थी। उसी दौरान मेहसी थानाक्षेत्र के इमादपट्टी गांव के उस्मान नामक एक युवक द्वारा इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल करने की बात सामने आई है। वीडियो में देवशिला व राम मंदिर को लेकर भड़काऊ व आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। इस छापेमारी को उस मामले से भी जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने कार्रवाई के पीछे राम मंदिर कनेक्शन को फिलहाल खारिज किया है। कार्रवाई पूरी होने के बाद पूरी जानकारी दी जाएगी।

Patna News: विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले टॉप-100 विद्यार्थियों को विदेश भेजेगी बिहार सरकार: तेजस्वी यादव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।