Move to Jagran APP

अखंड भारत को पुनर्जीवित करने की जरूरत

इस अखंड भारत को पुनर्जीवित करने की जरूरत है। इसके लिए सभी को जागरूक होने की आवश्यकता है। यह देश ऋषि मुनियों व तपस्वियों का है। जब-जब पापियों अत्याचारियों व दुष्टों से धरती भारी हुई है तब-तब भगवान अवतार लेकर उसका संहार किए हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Mar 2020 11:12 PM (IST)Updated: Mon, 02 Mar 2020 11:12 PM (IST)
अखंड भारत को पुनर्जीवित करने की जरूरत

मोतिहारी । इस अखंड भारत को पुनर्जीवित करने की जरूरत है। इसके लिए सभी को जागरूक होने की आवश्यकता है। यह देश ऋषि, मुनियों व तपस्वियों का है। जब-जब पापियों, अत्याचारियों व दुष्टों से धरती भारी हुई है तब-तब भगवान अवतार लेकर उसका संहार किए हैं। आज देश में हिंदू धर्म को प्रभावित करने का षडयंत्र रचा जा रहा है। लेकिन उसे मुंहतोड़ जवाब देने के लिए हिदुओं को जागरूक होना होगा। देश की स्मिता व अखंडता को बचाने का सभी संकल्प लें। सुगौली प्रखंड के फुलवरिया में आयोजित नव कुंडीय अतिरुद्र महायज्ञ के समिति द्वारा विदा लेती हुई विश्व प्रसिद्ध साध्वी ऋतंभरा ने कही। मौके पर अश्वमेघ पीठाधीश्वर उपेंद्र परासर जी महाराज, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना, मुखिया अवधेश कुशवाहा, जिला महामंत्री प्रदीप सर्राफ, प्रदेश अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ अखिलेश सिंह, प्रखंड मुखिया संघ उपाध्यक्ष प्रभाकर मिश्र, प्रमोद शंकर सिंह, संतोष जायसवाल, पैक्स अध्यक्ष संजीव शर्मा, संतोष मिश्रा, जयकांत मिश्र, रजनीश झा, प्रेम कुमार मिश्र, बुचुन तिवारी, उपमुखिया रौशन झा, हेमनारायण झा, रवि मिश्र, शैलेश कुशवाहा, रौशन गुप्ता, रोचक झा, विजय कुशवाहा, बिकू कुमार, मुकेश गुप्ता, दिलीप शर्मा समेत भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.