नाजरा मुख्य पार्षद व अर्चना उप मुख्य पार्षद
ढाका नगर परिषद के मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद का चुनाव संपन्न करा लिया गया है।
मोतिहारी। ढाका नगर परिषद के मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद का चुनाव संपन्न करा लिया गया है। निर्विरोध निर्वाचन में नाजरा खातुन मुख्य पार्षद एवं अर्चना पांडेय उप मुख्य पार्षद के निर्वाचित घोषित की गई हैं। इसकी घोषणा जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी मनोज कुमार रजक ने की। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू की गई। सदन के निर्वाचित 25 सदस्यों को पहले निर्वाची पदाधिकारी द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुख्य पाषर्द पद के लिए 14 नंबर वार्ड से निर्वाचित नाजरा खातुन ने सिर्फ एक नामांकन दाखिल किया। जिसके कारण निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। उप मुख्य पार्षद पद के लिए 02 नंबर वार्ड के निर्वाचित पार्षद अर्चना पांडेय ने नामांकन दाखिल किया। एक नामांकन पड़ने के कारण उन्हे भी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। उप विकास आयुक्त सह प्रेक्षक अखिलेश कुमार ¨सह की देखरेख में चुनाव कराया गया।
मुख्य पार्षद नाजरा खातुन ने कहा कि पार्षदों ने जिस उम्मीद से मुख्य पार्षद के पद पर आसीन करने का काम किया है। उनके मान सम्मान एवं ढाका के विकास के कदम में मेरा सराहनीय योगदान रहेगा। शहर में साफ सफाई, सड़क, नाला एवं जन समस्या को प्राथकिता के आधार पर पूरा किया जाएगा। उप मुख्य पार्षद अर्चना पांडेय ने कहा कि ढाका के चैमुखी विकास में पार्षदों का योगदान अहम है। सभी पार्षदों एवं प्रबुद्धजनों के सहयोग से ढाका के विकास को गति दिया जाएगा। आम लोगों का कार्यालय स्तर से होने वाले कार्य को सरल बनाया जाएगा।