विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार के मोतिहारी में ATM काटकर लाखों की चोरी, नाइट पेट्रोलिंग में तैनात पुलिसकर्मी सस्पेंड

Published: Wed, 29 Apr 2026 11:15 AM (IST)

पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में अज्ञात अपराधियों ने एटीएम काटकर लाखों रुपये चुरा लिए। इस घटना के बाद पुलिस की रात्रि गश्त पार्टी को निलंबित कर दिया गया है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, मोतिहारी। पूर्वी चंपारण के मोतिहारी शहर के रघुनाथपुर में अज्ञात अपराधियों ने एटीएम काट कर मंगलवार की रात कैश की चोरी कर ली। बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद फरार होने में सफल रहे। पूरी घटना के दौरान एटीएम का अलार्म नहीं बजा।

घटना की सूचना मिलने के साथ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। आस-पास लगे क्लोज सर्किट टेलीविजन कैमरे के फुटेज से बदमाशों की पहचान करने की कोशिशों के बीच संदिग्धों की खोज में छापेमारी चल रही है।

पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस की रात्रि गश्त पार्टी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। चोरों की गिरफ्तारी के लिए सदर वन के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआइटी) का गठन किया है।

एसआइटी द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि एटीएम का अलार्म खराब था। इस कारण से पुलिस को तत्काल सूचना नहीं मिल सकी।

यह भी पढ़ें- बिहार में बगहा सिविल कोर्ट के परिसर में लगी आग, कई जरूरी कागजात जलकर खाक

यह भी पढ़ें- भोजपुर में सड़क हादसा: शादी से लौट रहे दो दोस्तों की मौत, पिकअप चालक फरार