विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोतिहारी में 1.65 करोड़ से छतौनी-नरेगा पार्क मार्ग पर फुटपाथ का हो रहा निर्माण, यातायात होगा सुगम

Published: Sat, 10 Jan 2026 04:46 PM (IST)

मोतिहारी में शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए छतौनी चौक से नरेगा पार्क तक 1.65 करोड़ रुपये ...और पढ़ें

फुटपाथ निर्माण का चल रहा काम। (जागरण)

फुटपाथ निर्माण का चल रहा काम। (जागरण)

संवाद सहयोगी, मोतिहारी। शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और यातायात को सुगम बनाने के लिए एक बड़ी परियोजना पर नगर निगम क्षेत्र में तेजी से कार्य किया जा रहा है।

छतौनी चौक से नरेगा पार्क तक मुख्य सड़क के दोनों ओर 1,65,29,600 (एक करोड़ पैंसठ लाख उनतीस हजार छह सौ रुपये) की लागत से पेवर ब्लॉक इंटरलाकिंग व फुटपाथ निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।

इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य सड़क के किनारों को व्यवस्थित कर पैदल यात्रियों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा देना है। फुटपाथ बनने से सड़क की चौड़ाई बढ़ जाएगी, जिससे छतौनी बस स्टैंड, नरेगा पार्क और मिशन चौक जैसे व्यस्त इलाकों में लगने वाले ट्रैफिक जाम से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

नगर निगम प्रशासन ने कहा कि शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर गुणवत्तापूर्ण फुटपाथ और सड़क विकास के लिए निगम निरंतर प्रयासरत है।

अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि निर्माण कार्य के दौरान धैर्य बनाए रखें और सहयोग करें, ताकि कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जा सके।

यह निर्माण कार्य न केवल शहर की सुंदरता को बढ़ाएगा, बल्कि मोतिहारी को एक व्यवस्थित और सुरक्षित यातायात प्रणाली की ओर ले जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।