विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोतिहारी में सीबीआई ने रिश्वत लेते डाक अधीक्षक एसएस सुमन को दबोचा

Published: Wed, 11 Nov 2026 07:33 PM (IST)

सीबीआई ने मोतिहारी में चंपारण प्रमंडल के डाक अधीक्षक एसएस सुमन को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे ...और पढ़ें

डाक अधीक्षक एसएस सुमन (दाएं से चौथे) को लेकर जाती सीबीआई की टीम।

डाक अधीक्षक एसएस सुमन (दाएं से चौथे) को लेकर जाती सीबीआई की टीम।

HighLights

  1. सीबीआई ने डाक अधीक्षक एसएस सुमन को किया गिरफ्तार।

  2. 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा।

  3. मोतिहारी के चंपारण प्रमंडल कार्यालय में हुई कार्रवाई।

संवाद सहयोगी, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने बुधवार की शाम चंपारण प्रमंडल के डाक अधीक्षक एसएस सुमन को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। टीम कार्यालय में जांच कर रही है।

प्रारंभिक सूचना के अनुसार डाक अधीक्षक अपने ही विभाग के एक कर्मी से पचास हजार की रिश्वत ले रहे थे। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो सका है कि रिश्वत किस कर्मी से और किस काम के लिए ले रहे थे।

जांच टीम के अधिकारी डाक अधीक्षक से पूछताछ कर रहे हैं। बताया गया है कि सीबीआई के आने की खबर पूरी तरह से गोपनीय थी। अचानक से टीम शहर के हास्पिटल रोड स्थित डाक विभाग के चंपारण प्रमंडल कार्यालय पहुंची और डाक अधीक्षक को गिरफ्तार किया। घटना के बाद विभागीय कर्मियों में थोड़ी देर के लिए अफरा तफरी की स्थिति बनी रही।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।