मोतिहारी में जाली नोट तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, सेमरा से बड़ी खेप बरामद; एक संदिग्ध हिरासत में
मोतिहारी पुलिस ने जाली नोट तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तुरकौलिया के सेमरा से नकली नोटों की एक बड़ी खेप बरामद की है।

जाली नोट तस्करों पर पुलिस का शिकंजा (एआई जेनरेटेड तस्वीर)
HighLights
मोतिहारी में पुलिस ने जाली नोटों की बड़ी खेप पकड़ी।
तुरकौलिया के सेमरा से एक संदिग्ध तस्कर हिरासत में लिया गया।
लगभग पांच लाख रुपये के नकली नोट जब्त किए गए।
संवाद सहयोगी, मोतिहारी। जिले में जाली नोट के तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस की विशेष टीम ने तुरकौलिया थानाक्षेत्र के सेमरा के पास से जाली नोटों की एक बड़ी खेप जब्त की है।
मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध तस्कर को हिरासत में लिया है। उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में मिले तथ्यों के आधार पर इस धंधे से जुड़े लोगों के बारे में विस्तार से जानकारी ली जा रही है।
पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर सदर अनुमंडल क्षेत्र में सदर वन के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की।
जाली नोटों की बरामदगी के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। हिरासत में लिए गए संदिग्ध से यह जानकारी जुटाई जा रही है कि जाली नोट कहां से लाए गए थे और इन्हें किन लोगों तक पहुंचाने की योजना थी।
पांच लाख के नोट जब्त किए गए
पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस कारोबार में अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं। फिलहाल बरामद नोटों की कुल संख्या, उनकी कीमत और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों के बारे में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस की जांच चल रही है।
पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। सूत्रों के अनुसार करीब पांच लाख के नोट जब्त किए गए हैं। अभी पुलिस की ओर से जानकारी नहीं दी गई है।
यह भी पढ़ें- पूर्वी चंपारण में भाजपा नेता के घर समेत छह ठिकानों पर ईओयू की छापेमारी
