विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्वी चंपारण में भाजपा नेता के घर समेत छह ठिकानों पर ईओयू की छापेमारी

Published: Tue, 27 Oct 2026 12:28 PM (IST)

पूर्वी चंपारण के केसरिया में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने भाजपा नेता रिंकू पाठक के आवास सहित छह ठिकानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।

रिंकू पाठक की गैस एजेंसी पर ईओयू की टीम।

रिंकू पाठक की गैस एजेंसी पर ईओयू की टीम।

HighLights

  1. EOU टीम ने केसरिया में छह ठिकानों पर छापेमारी की।

  2. भाजपा नेता रिंकू पाठक का आवास भी कार्रवाई में शामिल।

  3. छापेमारी के कारणों और विस्तृत जानकारी का खुलासा नहीं।

संवाद सहयोगी, केसरिया (पूर्वी चंपारण)। पूर्वी चंपारण के केसरिया में मंगलवार को उस समय हलचल मच गई, जब आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू), पटना की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी शुरू की।

कार्रवाई के दायरे में केसरिया नगर पंचायत के पूर्व नगर अध्यक्ष सह भाजपा नेता रिंकू पाठक का आवास भी शामिल है। एक साथ छह ठिकानों पर चल रही इस कार्रवाई से इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

एक साथ छह ठिकानों पर कार्रवाई

आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने मंगलवार को विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी शुरू की। कार्रवाई में पटना से पहुंची ईओयू की टीम के साथ पुलिस की विशेष टीम भी शामिल है। सभी ठिकानों पर एक साथ जांच की जा रही है।

पुलिस बल की तैनाती

छापेमारी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस के जवानों और अधिकारियों की तैनाती की गई है। टीम की गतिविधियों पर स्थानीय लोगों की नजर बनी हुई है।

कार्रवाई के कारणों पर नजर

फिलहाल छापेमारी किस मामले में की जा रही है और जांच के दौरान क्या सामने आया है, इसकी विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं है। ईओयू की कार्रवाई पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़ी अन्य जानकारियां स्पष्ट हो सकेंगी।