मोतिहारी के बनकट में यात्री बस में लगी भीषण आग, मिनटों में हुई राख; सभी यात्री सुरक्षित
मोतिहारी के बनकट में एक यात्री बस में भीषण आग लग गई, जिससे बस कुछ ही मिनटों में पूरी तरह जलकर खाक हो गई। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी यात्रियों को सकुशल बचा लिया, जिसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
HighLights
मोतिहारी के बनकट में यात्री बस में लगी भीषण आग।
आग इतनी तेजी से फैली कि बस जलकर खाक हुई।
पुलिस ने सभी यात्रियों को सकुशल बचाया, कोई हताहत नहीं।
संवाद सहयोगी, मोतिहारी। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनकट में गुरुवार को एक यात्री बस में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी बस जलकर खाक हो गई।
घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। बस में आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए।
आग की लपटें काफी दूर तक दिखाई दे रही थीं। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची।
बस में आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने यात्रियों को सकुशल बचा लिया है। किसी भी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।