विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोतिहारी में खराब मौसम के कारण सूर्यकिरण का शो रद, हॉक विमानों के करतब देखने आए लोग निराश

Published: Sat, 26 Sep 2026 12:08 PM (IST)

IAF Motihari Aerobatic Display: मोतिहारी के गांधी मैदान में भारतीय वायु सेना का सूर्यकिरण एरोबैटिक शो खराब मौसम और कम ...और पढ़ें

शो के लिए पहुंचे अधिकारी व दर्शकों को खराब मौसम की वजह से लौटना पड़ा।

शो के लिए पहुंचे अधिकारी व दर्शकों को खराब मौसम की वजह से लौटना पड़ा।

HighLights

  1. मोतिहारी में भारतीय वायु सेना का सूर्यकिरण शो रद्द।

  2. खराब मौसम और कम दृश्यता बनी रद्द होने की वजह।

  3. हजारों दर्शक हॉक विमानों के करतब देखने से वंचित रहे।

जागरण संवाददाता, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)। Motihari Suryakiran Show Cancelled: शहर के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित होने वाला भारतीय वायु सेना की सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम (SKAT) का शो रद कर दिया गया है।

खराब मौसम और दृश्यता (विजिबिलिटी) कम होने के कारण नौ हॉक एमके-132 विमानों का यह हैरतअंगेज हवाई प्रदर्शन नहीं हो सका।

निराश होकर लौटे लोग

आसमान में तिरंगे के रंगों से सजने वाली धुआं-धाराएं और भारतीय जांबाजों का पराक्रम देखने पहुंचे हजारों लोग इस फैसले से बेहद निराश होकर लौटे। सुबह से ही शहर और आसपास के इलाकों से भारी संख्या में दर्शक गांधी मैदान में जुटे हुए थे।

अधिकारियों की मौजूदगी

कार्यक्रम स्थल पर सांसद राधामोहन सिंह और जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव समेत एयर फोर्स के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। अधिकारियों ने मौसम का जायजा लेने के बाद सुरक्षा के दृष्टिकोण से शो को स्थगित करने की घोषणा की।

सुरक्षा को दी प्राथमिकता

भारतीय वायु सेना के जांबाजों द्वारा दिखाई जाने वाली सटीकता और रोमांचकारी करतबों के लिए साफ मौसम बेहद जरूरी माना जाता है। मौसम में अचानक आए बदलाव के कारण अधिकारियों को सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए यह कड़ा निर्णय लेना पड़ा।

यह भी पढ़ें- मोतिहारी के आसमान में दिखेगा रोमांच, नौ सूर्यकिरण विमान करेंगे हैरतअंगेज करतब