विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंग्रेजों के जमाने का पुल भरभराकर गिरा, मोतिहारी में किशोर की मौत, थानाध्यक्ष समेत कई घायल

By Satendra kumarEdited By: Dharmendra Singh
Published: Sun, 11 Oct 2026 03:14 PM (IST)

मोतिहारी के शिकारगंज थाना क्षेत्र में अंग्रेजों के जमाने का एक जर्जर पुल ढह गया, जिसमें एक किशोर की मौत ...और पढ़ें

मोतिहारी में घटना स्थल पर जुटी भीड़।

मोतिहारी में घटना स्थल पर जुटी भीड़।

HighLights

  1. अंग्रेजों के जमाने का जर्जर पुल ढहने से हादसा।

  2. एक किशोर की मौत, थानाध्यक्ष समेत कई घायल।

  3. बचाव कार्य के दौरान पुल का दूसरा हिस्सा भी गिरा।

संवाद सहयोगी, सिकरहना (मोतिहारी)। शिकारगंज थाना क्षेत्र के भागवतपुर भलुअहियां गांव में अंग्रेजों के जमाने का जर्जर पुल ध्वस्त होने से एक किशोर की मौत हो गई, जबकि चार-पांच लोग घायल हो गए।

घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय मुखिया, पंचायत समिति सदस्य और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा मलबे में दबे लोगों को निकालने में जुट गए।

इसी दौरान जर्जर पुल का एक और हिस्सा ध्वस्त हो गया, जिससे बचाव कार्य में जुटे कई लोग घायल हो गए। घायलों में शिकारगंज थानाध्यक्ष गोपाल कुमार भी शामिल हैं।

मृतक की पहचान भागवतपुर भलुअहियां गांव निवासी शंभु महतो के 13 वर्षीय पुत्र के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए मोतिहारी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की खबर फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

बचाव के दौरान दोबारा ध्वस्त हुआ पुल

थानाध्यक्ष गोपाल कुमार के अनुसार, पुल ध्वस्त होने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग मलबे में दबे लोगों को निकालने का प्रयास कर रहे थे।

इसी दौरान जर्जर पुल का हिस्सा फिर से ध्वस्त हो गया। इसकी चपेट में आने से थानाध्यक्ष, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य सहित कई ग्रामीण घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए मोतिहारी के निजी अस्पताल में भेजा गया।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

घटना में जान गंवाने वाले किशोर के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।

ग्रामीणों के अनुसार, पुल काफी पुराना और जर्जर था। इसके ध्वस्त होने से बड़ा हादसा हो गया। घटना ने पुराने और जर्जर पुलों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें- शिवहर में कलश शोभा यात्रा के दौरान रथ का ब्रेक फेल, महिला व बच्चे सहित 18 जख्मी, मची चीख-पुकार