विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्वी चंपारण में मदरसे के मौलवी ने 4 छात्राओं को किया अगवा, निकाह करने की थी तैयारी; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published: Sun, 07 Jun 2026 06:19 AM (IST)

पूर्वी चंपारण में एक मदरसे के मौलवी ने अपनी चार नाबालिग छात्राओं (11-13 साल) को शादी के इरादे से अगवा ...और पढ़ें

गिरफ्तार मौलवी। फोटो जागरण

गिरफ्तार मौलवी। फोटो जागरण

HighLights

  1. मदरसे के मौलवी ने चार नाबालिग छात्राओं को अगवा किया।

  2. शादी के इरादे से प्रदेश से बाहर ले जाने की फिराक में था।

  3. पुलिस ने आरोपी मौलवी को गिरफ्तार कर छात्राओं को मुक्त कराया।

संवाद सहयोगी, सिकरहना।मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आयी है, जिसमें शिक्षादान करने वाले गुरु ने ही अपनी नाबालिग चार शिष्याओं (उम्र 11 से 13 साल) को प्रेमजाल में फांसकर शादी के इरादे से उन्हें अगवा कर लिया था।

इतना ही नहीं, चारों को लेकर आरोपित मदरसा से भाग निकला था। स्वजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने हरकत में आई और तत्परता से कार्रवाई करते हुए ढाका थाना के चैनपुर ढाका मुहल्ले से आरोपित को गिरफ्तार करते हुए चारों अपहृत किशोरियों को मुक्त करा लिया।

मामला शिकारगंज थाना के कपूरपकड़ी गांव के एक मदरसा का है, जहां कथित रूप से मौलवी ने अपनी चार शिष्याओं का अपहरण कर लिया। मौलवी चारों को प्रदेश से बाहर ले जाने के उद्देश्य से चैनपुर ढाका स्थित मुहल्ले में छुपाकर रखा था।

प्रदेश के बाहर ले जाने की फिराक में था 

शुक्रवार की रात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित मौलवी ढाका थाना के करसहियां गांव निवासी मो. अशफाक बताया गया है। वह पिछले कई महीनों से मदरसा में बच्चों को तालिम देने का काम कर रहा था।

पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष गोपाल कुमार ने बताया कि एक अपहृता के मोबाइल लोकेशन को ट्रेस कर चारों को मुक्त कराया गया है।

पूछताछ में आरोपित ने स्वीकार किया है कि वह चारों अपहृत किशोरियों का अपहरण कर प्रदेश से बाहर महानगर में ले जाने के लिए निकला था। छापेमारी दल में डीएसपी अभिषेक कुमार, पुनि सच्चिदानंद पांडेय, थानाध्यक्ष गोपाल कुमार, पुअनि संतोष कुमार एवं पुलिस बल शामिल थे।

यह भी पढ़ें- पटना में दोस्त निकला चोर: ATM कार्ड चुराकर खाते से निकाल लिए 18 लाख रुपये, पीड़ित ने दर्ज कराई FIR