Move to Jagran APP

दो सौ करोड़ की लागत से होगा बाजार का निर्माण : मंत्री

मोतिहारी। किसानों के उत्पादन में बढ़ोतरी के लिए राज्य के छह जिलों में कृषि विज्ञान केंद्र (केविके) खोले जाएंगे। इसके तहत बेतिया मोतिहारी मुजफ्फरपुर मधुबनी समस्तीपुर व गया में केविके खोले जाने का प्रस्ताव है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Nov 2019 10:13 PM (IST)Updated: Sun, 03 Nov 2019 06:39 AM (IST)
दो सौ करोड़ की लागत से होगा बाजार का निर्माण : मंत्री
दो सौ करोड़ की लागत से होगा बाजार का निर्माण : मंत्री

मोतिहारी। किसानों के उत्पादन में बढ़ोतरी के लिए राज्य के छह जिलों में कृषि विज्ञान केंद्र (केविके) खोले जाएंगे। इसके तहत बेतिया, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, समस्तीपुर व गया में केविके खोले जाने का प्रस्ताव है। उक्त बातें राज्य सरकार के कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने पीपराकोठी में केविके दौरे के दौरान कही। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों को किसानों से समन्वय बनाकर काम करने की अपील की। कहा-किसानों की समस्या का निदान तत्क्षण हो इस पर सरकार काम कर रही है। इसको लेकर विभाग एक ऐप विकसित कर रहा है, जिसके माध्यम से किसान कई राज्यों में अपने उत्पादों की कीमत पता लगा सकते हैं। सरलतापूर्वक अपने उत्पाद को बेंच मुनाफा कमा सकते हैं। किसानों के उत्पादों के लिए बाजार व्यवस्था करने की प्रक्रिया चल रही। दो सौ करोड़ की लागत से बाजार का निर्माण होगा, जिसके लिए मास्टरप्लान तैयार किया जा चुका है। प्रत्येक जिले में इनके तहत कोल्ड स्टोरेज का निर्माण करने की व्यवस्था है। नीलगाय से फसलों की बचाव के लिए विभाग एक विशेष प्रबंध कर रही है। कहा कि प्रत्येक पंचायतों में कृषि केंद्र खोले जाएंगे। प्रखंड की सभी व्यवस्था किसानों को मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि बिहार के 95 प्रतिशत छोटे व सीमांत किसान है जिनके लिए 8405 पंचायतों में कृषक समूह का गठन किया जाएगा। इससे किसान समेकित कृषि सामूहिक रूप से करेंगे। साथ ही महिलाओं के लिए खाद्य सुरक्षा समूह का निर्माण किया जाएगा। वे महिलाओं को कृषि कार्य में विशेष रूप से ध्यान देंगे। बताया की बिहार ऐसा प्रदेश है जहाँ लीची, मखाना, कतरनी चावल आदि का उत्पादन होता है जिसका निर्यात किया जायेगा। बताया कि बिहार 2012 से कृषि में उत्कृष्ट कार्य करते हुए उत्पादन किया जिसके लिए पांच कृषि कर्मण पुरस्कार से नवाजा गया है। इस क्रम मे मंत्री ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रतिमा पर फुल अर्पण किया है साथ ही केविके परिसर मे फलदार पौधा लगाया है। मौके पर डीएओ ओंकारनाथ, जिला उद्यान निदेशक डॉ.श्रीकांत, जिला पशुपालन पदाधिकारी अजय कुमार चौधरी, केविके के धनन्जय कुमार, गौरव कुमार, घनश्याम कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.