विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में 200 की चादर में पाकिस्तान की दस्तक, कैसे पहुंचा ‘मेड इन पाकिस्तान’ टैग, फोन-पे नंबर...

Published: Tue, 06 Oct 2026 08:13 PM (IST)

मोतिहारी के रघुनाथपुर में 200 रुपये में बिक रही चादर पर 'मेड इन पाकिस्तान' टैग मिलने से हड़कंप मच गया। ...और पढ़ें

मोतिहारी में 200 रुपये की चादर पर मेड इन पाकिस्तान टैग।

मोतिहारी में 200 रुपये की चादर पर मेड इन पाकिस्तान टैग।

संवाद सहयोगी, मोतिहारी। शहर के रघुनाथपुर इलाके में मंगलवार को महज 200 रुपये में बिक रही चादर उस समय चर्चा का विषय बन गई, जब एक खरीदार ने उसके टैग पर ‘मेड इन पाकिस्तान’ लिखा देखा।

सस्ती चादर खरीदने पहुंचे लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो वहां तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। लोगों ने चादर बेच रहे दोनों युवकों को तलाशना शुरू किया, लेकिन तब तक वे मौके से निकल चुके थे। हालांकि, चादर पाकिस्तान निर्मित होने या युवकों के किसी संदिग्ध गतिविधि से जुड़े होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सस्ती चादर, टैग ने खींचा ध्यान

स्थानीय लोगों के अनुसार, मंगलवार को रघुनाथपुर इलाके में दो युवक करीब 200 रुपये में चादर बेच रहे थे। कीमत कम होने के कारण कई लोगों ने उनसे चादर खरीदी। इसी दौरान एक खरीदार की नजर चादर पर लगे टैग पर गई। टैग पर ‘मेड इन पाकिस्तान’ लिखा था। इसके बाद लोगों के बीच संदेह बढ़ गया।

कुछ चादरों पर निशान मिटाने का दावा

लोगों का कहना है कि अन्य चादरों को देखने पर उनमें भी टैग या निशान से छेड़छाड़ किए जाने के संकेत मिले। कुछ लोगों ने दावा किया कि कुछ चादरों से पाकिस्तान का उल्लेख मिटाने की कोशिश की गई थी। हालांकि, इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

युवक मौके से निकल गए

टैग को लेकर चर्चा शुरू होने के बाद लोगों ने चादर बेच रहे दोनों युवकों की तलाश की। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों इलाके के रहने वाले नहीं लग रहे थे। लोगों के पहुंचने से पहले ही दोनों वहां से निकल गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस तक पहुंचने की बात कही गई।

फोन-पे नंबर को लेकर भी सवाल

चादर की बिक्री में भुगतान के लिए इस्तेमाल किए जा रहे फोन-पे नंबर को लेकर भी स्थानीय लोगों ने संदेह जताया। हालांकि, इस नंबर की वास्तविकता या दोनों युवकों की पहचान को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

पुलिस बोली, नहीं मिली सूचना

थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने मामले की जानकारी होने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है। ऐसे में चादरें कहां से आईं, टैग वास्तविक है या नहीं और दोनों युवक कौन थे, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

यह भी पढ़ें- Bihar Crime : सेना के रिटायर्ड सूबेदार का बेटा पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, गांव में हड़कंप