राजा लाओ देश बचाओ
पर्सा जिला नेपाल विद्वत परिषद ने रैली निकाल प्रदर्शन किया।
By Edited By: Published: Sun, 03 Jul 2016 01:02 AM (IST)Updated: Sun, 03 Jul 2016 01:02 AM (IST)
मोतिहारी। पर्सा जिला नेपाल विद्वत परिषद ने रैली निकाल प्रदर्शन किया। इस रैली में परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीत बहादुर अर्जेल, केन्द्रीय सदस्य नरेशराज गिरी, पर्सा जिलाध्यक्ष रामनारायण प्रसाद के नेतृत्व में लोगों ने वर्तमान व्यवस्था के खिलाफ रैली निकाला। इनलोगों ने राजा लाओ देश बचाओ का नारा लगतो हुए शहर के मुख्य मार्ग, आदर्श नगर, माईस्थान के रास्ते घंटा घर के चौराहा पर एक सभा का आयोजन किया। जिसमें बताया कि पिछले एक दशक राजनैतिक अस्थिरता से देश में ¨हसा बढ़ गया है। आर्थिक विकास रूक गया है। शिक्षित बेरोजगारों की संख्या बढ़ रही है। राजाशासन ही देश व जनहित में कार्य कर सकता है। नेपाल के बारा, पर्सा, रौतहट, मकवानपुर सहित 11 जिला में राजावादी दलों ने रैली निकाल प्रदर्शन किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें