प्रखर वक्ता कुशल शिक्षक व दूरदर्शी राजनेता थे कर्पूरी ठाकुर
प्रखंड की भेलाही पंचायत स्थित विद्यालय में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की 96 वीं जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव सह गोपालगंज प्रभारी प्रो. अखिलेश दयाल ने लोगों को संबोधित किया।
रक्सौल । प्रखंड की भेलाही पंचायत स्थित विद्यालय में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की 96 वीं जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव सह गोपालगंज प्रभारी प्रो. अखिलेश दयाल ने लोगों को संबोधित किया। कहा कि कर्पूरी ठाकुर बिहार राज्य के दूसरे उपमुख्यमंत्री और दो बार मुख्यमंत्री बने। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में इनका योगदान सराहनीय रहा वे एक प्रखर वक्ता कुशल शिक्षक और दूरदर्शी राजनेता थे। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य रणधीर कुमार, उपेंद्र साह, प्रेम कुमार, मनोज मिश्रा, वीरेंद्र साह, रत्ना कुमारी, समृद्धि कुमारी, मेनका कुमारी, अंशु कुमारी, राधा कुमारी, मुन्ना कुमार, राजू कुमार, एनुल्लाह सहित अनेकों छात्र उपस्थित थे।