दो भारतियों का नेपाली नागरिकता निरस्त करने का निर्णय
पड़ोसी देश नेपाल के मंत्री परिषद ने दो भारतीय नागरिकों को नेपाली नागरिकता निरस्त करने का निर्णय लिया है।
By Edited By: Published: Sat, 25 Jun 2016 12:57 AM (IST)Updated: Sat, 25 Jun 2016 12:57 AM (IST)
मोतिहारी। पड़ोसी देश नेपाल के मंत्री परिषद ने दो भारतीय नागरिकों को नेपाली नागरिकता निरस्त करने का निर्णय लिया है। पर्सा जिला वीरगंज निवासी आशिक चटर्जी ने बांका जिला नेपाल से नागरिकता प्राप्त किया है। दूसरा मोहन पांडेय वीरगंज से नागरिकता प्राप्त किया है। इनलोगों पर भारतीय नागरिक होने का आरोप है। सरकार ने गलत तरीके से नेपाली नागरिकता प्राप्त करने के कारण इन दोनों का नागरिकता निरस्त करने का निर्णय लिया है। इसकी जानकारी संचार मंत्रालय प्रवक्ता शेरधन राई ने दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें