विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सप्तक्रांति और अमरनाथ समेत कई ट्रेनें डायवर्ट, गोरखपुर गोंडा रूट पर 10 व 11 को परिचालन में बदलाव

Published: Fri, 09 Oct 2026 05:00 AM (GMT+05:30)

Amarnath Express Diverted: उत्तर पूर्व रेलवे के गोरखपुर-गोंडा रेल खंड पर 10 और 11 अक्टूबर को नॉन-इंटरलॉक कार्य के कारण ...और पढ़ें

कई प्रमुख ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन और नियंत्रण किया गया है।

कई प्रमुख ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन और नियंत्रण किया गया है।

HighLights

  1. गोरखपुर-गोंडा रेल खंड पर 10-11 अक्टूबर को कार्य।

  2. सप्तक्रांति, अमरनाथ एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें डायवर्ट।

  3. यात्री यात्रा से पहले ट्रेनों का रूट और समय जांचें।

संवाद सहयोगी, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)।Saptkranti Express Route Diverted: उत्तर पूर्व रेलवे के लखनऊ मंडल के अंतर्गत गोरखपुर-गोंडा रेल खंड पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग की कमीशनिंग के सिलसिले में स्वामी नारायन छपिया, मसकनवा, लखपतनगर और मनकापुर स्टेशनों के बीच 10 और 11 अक्टूबर को नॉन-इंटरलॉक कार्य किया जाएगा।

इस तकनीकी कार्य के चलते मोतिहारी, रक्सौल और सीतामढ़ी क्षेत्र से गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन और नियंत्रण किया गया है।

बदले मार्ग से चलेंगी ट्रेनें

पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि रक्सौल से 10 अक्टूबर को प्रस्थान करने वाली 15273 रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलाई जाएगी।

इसी तरह दिल्ली से 10 अक्टूबर को चलने वाली 14048 दिल्ली-सीतामढ़ी अमृत भारत एक्सप्रेस गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते संचालित होगी।

सप्तक्रांति और अमरनाथ भी डायवर्ट

आनंद विहार टर्मिनल से 10 अक्टूबर को खुलने वाली 12558 आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति एक्सप्रेस तथा जम्मूतवी से 9 अक्टूबर को खुलने वाली 15654 जम्मूतवी-गुवाहाटी अमरनाथ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को मार्ग में नियंत्रित कर चलाया जाएगा।

कई गाड़ियां होंगी नियंत्रित

पोरबंदर से 9 अक्टूबर को खुलने वाली 19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस को मार्ग में 135 मिनट नियंत्रित किया जाएगा। बांद्रा टर्मिनल से 9 अक्टूबर को चलने वाली 19037 बांद्रा-बरौनी अवध एक्सप्रेस को पश्चिम मध्य रेलवे में 90 मिनट और उत्तर मध्य रेलवे में 90 मिनट रोककर चलाया जाएगा।

वहीं आनंद विहार टर्मिनल से 10 अक्टूबर को प्रस्थान करने वाली 14010 आनंद विहार टर्मिनल-बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस मार्ग में 30 मिनट नियंत्रित रहेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए अपनी यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों के बदले हुए रूट और समय की पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

यह भी पढ़ें- बिहार संपर्क क्रांति समेत कई ट्रेनों के बदले रूट, दरभंगा से 10 को यात्रा करने से पहले जानें नया मार्ग