पर्यावरण संरक्षण के लिए ग्रीन एंड क्लीन सम्मानित
मोतिहारी। पिछले चार वर्षों से पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के लिए कार्य कर रही संस्था ग्रीन
मोतिहारी। पिछले चार वर्षों से पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के लिए कार्य कर रही संस्था ग्रीन एंड क्लीन को उत्कृष्ट कार्य को लेकर विद्यालय प्रशासन ने सम्मानित किया है। एक समारोह के दौरान मंगलवार को संस्था के अध्यक्ष सह पार्षद अमरेंद्र सिंह एवं सदस्यों को मंगल सेमिनरी हाई स्कूल प्रचार्य नजिउल्लाह खां ने पुष्प गुच्छ व प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। संस्था ने मानसून के दौरान बड़े पैमाने पर पौधरोपण अभियान चलाया। साथ ही कोरोना काल में मार्च से लगातार शहर को सैनिटाइज करने का अभियान चला रही है। वहीं मास्क और हैंड सैनिटाइजर भी उपलब्ध कराया है। सम्मान पाने वाले संस्था के सदस्यों में संजय कुमार उर्फ टुन्ना, विवेक कुमार वर्मा, चंचल कुमार, शेखर कुमार गुप्ता, ओम वर्मा आदि शामिल हैं। मौके पर गोपाल साह विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य विजय कुमार, शिक्षक आलोक रंजन, सिद्धिकांत द्विवेदी, राधामोहन यादव, विजय कुमार चौधरी, मोहम्मद हारूण, महेश नंदन प्रसाद, पप्पू कुमार सिंह आदि मौजूद थे।