अपराध रोकने में सरकार विफल
जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मधेपुरा के सांसद राजीव रंजन उर्फ पप्पू यादव ने वर्ष 2020 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए थर्ड फ्रंट के गठन की संभावना व्यक्त की है।
मोतिहारी। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मधेपुरा के सांसद राजीव रंजन उर्फ पप्पू यादव ने वर्ष
2020 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए थर्ड फ्रंट के गठन की संभावना व्यक्त की है। साथ ही उन्होंने कहा है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में 4 से 5 सीटों पर उनकी पार्टी चुनाव लड़ेगी। वे शुक्रवार को चांदमारी चौक स्थित एक आवासीय होटल में पत्रकार से बात कर कर रहे थे। सांसद ने बिहार के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग को दोहराते हुए केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा। कहा- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने डीनर एवं लंच में सब कुछ तय कर लिया, लेकिन वे बिहार को विशेष राज्य का दर्जा के मुद्दे को भुल गए। कहा कि क्या दिसंबर तक बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिल जाएगा। बिहार में पुलिस और अपराधियों के बीच चोली-दामन कर संबंध होने से अपराध में बेतहाशा वृद्धि हुई है। महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं। बालिका गृह और निजी स्कूलों में बच्चियों के साथ यौन शोषण हो रहा है। रोज हत्याएं हो रही हैं। बिहार में अराजकता का माहौल है। यहां कोई सुरक्षित नहीं है। फिर भी सरकार चुप है। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र त्यागी, जिलाध्यक्ष मोख्तार प्रसाद गुप्ता, लक्ष्य ¨सह, मोनू ¨सह, जीतेन्द्र गिरी, कन्हैया गुप्ता, उमेश यादव, संजय ¨सह परमार, प्रेम यादव, रामाकांत राकेश, अंकुश कुमार ¨सह, निजामुद्दीन, रवि यादव, हिमांशु यादव, संजय बिजली आदि मौजूद थे।