Move to Jagran APP

तकनीकी व संचार क्रांति पूर्व पीएम राजीव गांधी की देन

भारत के संचार व तकनीकी क्रांति के पुरोधा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी 72वीं जयंती पर शनिवार को याद किए गए। बंजरिया पंडाल स्थित प्रजापति आश्रम के कांग्रेस कार्यालय परिसर में पूर्व पीएम के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके सपनों को साकार कराने का संकल्प लिया गया।

By Edited By: Published: Sat, 20 Aug 2016 11:17 PM (IST)Updated: Sat, 20 Aug 2016 11:17 PM (IST)
तकनीकी व संचार क्रांति पूर्व पीएम राजीव गांधी की देन

मोतिहारी । भारत के संचार व तकनीकी क्रांति के पुरोधा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी 72वीं जयंती पर शनिवार को याद किए गए। बंजरिया पंडाल स्थित प्रजापति आश्रम के कांग्रेस कार्यालय परिसर में पूर्व पीएम के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके सपनों को साकार कराने का संकल्प लिया गया। अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार शुक्ल ने की। जिलाध्यक्ष श्री शुक्ल ने कहा कि भारत में तकनीकी व संचार क्रांति, पंचायती राज व 18 वर्ष में मत देने का अधिकार राजीव गांधी की देन है। भारत के युवा उन्हें सदैव अपने आदर्श के रूप में याद करेंगे। पूर्व विधायक सुरेश कुमार मिश्र ने कहा कि राजीव गांधी ही वर्तमान डिजिटल इंडिया के जनक थे। उन्हीं के कारण आज भारत के तकनीकी व संचार क्रांति आई है। मौके पर श्रद्धांजलि देने वालों में उपाध्यक्ष विजय शंकर पाण्डेय, मुनमुन जायसवाल, शशिकांत मिश्रा, विनय कुमार ¨सह, जगजीवन पासवान, अर्जुन प्रसाद ¨सह, विनय कुमार उपाध्याय, अफरोज आलम, अमर कुशवाहा, राय राहुल शर्मा, अनुपप्रकाश पाण्डेय, अजीत कुमार श्रीवास्तव, राजकुमार कुशवाहा, रामएकबाल यादव, जवाहर कुशवाहा, कलाम हुसैन, जयचंद्र प्रसाद यादव, कमलेश्वर प्रसाद गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे। वहीं, शहर के बेलबनवा स्थित राजीव गांधी मेमोरियल सेकेंड्री स्कूल परिसर में भी पूर्व पीएम की जयंती मनाई गई। मौके पर विद्यालय प्रांगण में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण समारोह व वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के संस्थापक सह अध्यक्ष प्रभुनाथ तिवारी व निदेशक एसएस राज सहित कई अन्य लोगों ने पूर्व पीएम के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित किए। प्रतियोगिता के सफल छात्रों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर विद्यालय के प्रशासक केएम मिश्रा, पंकज कुमार पाण्डेय, कृष्ण कुमार, विश्वनाथ कुमार, संदीप कुमार, आफताब आलम, सम्राट कुमार, अनिल अस्थाना, संगीता सिन्हा, नीलम सिन्हा, मनीषा कुमारी, सोनम कुमारी, श्वेता तिवारी सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद थीं।

loksabha election banner

राजीव के जन्म दिवस पर युवा कांग्रेस ने किया पौधारोपण

फोटो : 20 एमटीएच 03

पताही, संस : प्रखंड क्षेत्र के बखरी उच्च विद्यालय परिसर में शनिवार को युवा कांग्रेस ने पौधारोपण किया। पूर्व प्रधानमंत्री, संचार क्रांति व डिजिटल इंडिया के जनक स्व. राजीव गांधी के 72वें जन्म दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पौधारोपण किया गया। बब्न पाण्डेय ने कहा कि स्व. गांधी की सोच हरा-भरा हो भारत अपना थी। उनके सपनों को साकार करने के लिए पौधों को रोपित किया जा रहा है। कार्यक्रम शिवहर लोकसभा के युवा अध्यक्ष सौरभ कुमार के नेतृत्व में हुआ। अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष चितरंजन पाण्डेय व संचालन जिला उपाध्यक्ष बबन पाण्ड य ने किया। मौके पर चिरैया विधानसभा युवा अध्यक्ष अब्दुर्र रहमान, माधव ¨सह, गोरख ¨सह, सतेंद्र मंडल, अमिरचंद्र शर्मा, कृष्णमोहन ¨सह, संतोष ¨सह, अविनाश यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

स्व. राजीव गांधी की जयंती मनाईसंग्रामपुर संस : प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा पार्टी कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी का जन्मदिन मनाया गया। प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष दिग्विजय ¨सह उ़र्फ ¨पकू ¨सह ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। मौके पर बच्चू ¨सह, झुना श्रीवास्तव, यतीन्द्र कुंवर, अनिल पाण्डेय, निहोरा राम, मृत्युंजय ¨सह उ़र्फ खूंटी ¨सह आदि कांग्रेसी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.