Move to Jagran APP

पूर्व विधायक ने स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा का किया अनावरण

मोतिहारी। प्रखंड के पजिअरवा गांव में स्वतंत्रता सेनानी सह राम-जानकी मंदिर के संस्थापक स्व. अयोध्या

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 10:08 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 10:08 PM (IST)
पूर्व विधायक ने स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा का किया अनावरण

मोतिहारी। प्रखंड के पजिअरवा गांव में स्वतंत्रता सेनानी सह राम-जानकी मंदिर के संस्थापक स्व. अयोध्या नाथ मिश्र की प्रतिमा का अनावरण बुधवार को वैदिक मंत्रोचारण के बीच गो¨वदगंज के पूर्व विधायक राजन तिवारी ने फीता काटकर किया। इसके उपरांत श्री तिवारी ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी के परपौत्र पंकज लोचन मिश्र द्वारा प्रतिमा स्थापित करना एक गौरव की बात है। स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या व बलिदान के बदौलत हमारा देश गुलामी के जंजीरों से मुक्त हुआ और देशवासियों को आजादी नसीब हुआ, जिन्हें कोई भी भुला नहीं सकता है। देश को आजाद कराने में चंपारण का गौरवमयी इतिहास है। महात्मा गांधी द्वारा चंपारण से शुरू की गई सत्याग्रह आंदोलन के चलते ही अंग्रेजों को देश छोड़कर भागना पड़ा। इस क्षेत्र के लोगों के लिए गर्व की बात है कि जिसने देश को आजाद कराने में स्वतंत्रता सेनानियों जैसे लाल को जन्म दिया। वही उपस्थित अतिथियों को गो¨वद मिश्र व पंकज लोचन मिश्र ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन हरि मिश्र ने किया। मौके पर प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष अंगद चौरसिया, पंकज कुमार पांडेय उर्फ लोहा पांडेय, मुखिया असफाक आलम, जोखू पासवान, प्रेम कुमार मिश्र, राजेंद्र यादव, राकेश झा, कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकिशोर पांडेय, हरि मिश्र, जितेंद्र मिश्र, अमरनाथ मिश्र, रवि मिश्र, सुभाषचंद्र मिश्र, विमल कुमार मिश्र, झुनू शर्मा, आंनद मिश्र, गप्पू मिश्र, दीपू श्रीवास्तव सहित कई मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.