Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंचतत्व में विलीन हुए कांग्रेस के पूर्व विधायक नंदलाल

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 17 Jan 2020 12:03 AM (IST)

    मेहसी के इब्राहिमपुर घाट पर गुरुवार को इलाके के पूर्व विधायक नंदलाल चौधरी का अंतिम संस्कार किया गया। उनके ज्येष्ठ पुत्र पुलिस भवन निर्माण निगम के तकनीकी सचिव संजय भारती ने उन्हें मुखाग्नि दी।

    पंचतत्व में विलीन हुए कांग्रेस के पूर्व विधायक नंदलाल

    मोतिहारी । मेहसी के इब्राहिमपुर घाट पर गुरुवार को इलाके के पूर्व विधायक नंदलाल चौधरी का अंतिम संस्कार किया गया। उनके ज्येष्ठ पुत्र पुलिस भवन निर्माण निगम के तकनीकी सचिव संजय भारती ने उन्हें मुखाग्नि दी। उनका निधन 84 वर्ष की उम्र में 14 जनवरी को हो गया था। उन्होंने 1980 से 90 तक विधायक के रूप में लगातार 10 वर्षो तक पिपरा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। 1995 से 2005 तक पूर्वी चंपारण मोतिहारी में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रहे। मेहसी के महात्मा गांधी महाविद्यालय व नागरिक पुस्तकालय के स्थापना में इनका अहम योगदान रहा। उन्होंने अपने पीछे छह पुत्र सुनील चौधरी, सुशील कुमार सिधु, सुजीत कुमार भारती , प्रदीप कुमार व विकास भारती को छोड़ गए है। इनके निधन पर जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र शुक्ला ने कहा कि इनका निधन कांग्रेस के एक अध्याय की समाप्ति है। इनके निधन पर पिपरा विधायक श्यामबाबू यादव, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री अवधेश कुशवाहा, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष प्रो. विजय शंकर पांडेय, कमलेश्वर प्रसाद गुप्ता, सचिव राय राहुल शर्मा, सुमित्रा यादव, नगर अध्यक्ष मोतिहारी ओशैदु रहमान खान, चकिया प्रखंड अध्यक्ष रमेश कुमार, श्यामसुंदर गुप्ता, परसुराम पांडेय, मोहम्मद शमीम आलम, मोहम्मद आजाद आलम, नित्यानंद देव, लक्षण देव सिंह, लक्ष्मी प्रसाद, मोहम्मद मुन्ना, राधा दास, गीता सिन्हा, उमेश राम, अनवर आलम अंसारी, रविन्द्र प्रताप सिंह, नईम खान, सत्यदेव राय आर्य, तहसीन खान, भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, मुखिया सतेंद्र सिंह, रमाकांत चौरसया, मदन साह, राजकिशोर सिंह, शेख बसीर, अजीजुर्रहमान सम्मी अहमद, नुरालम कुरैशी, बबिता रानी गुप्ता, बांके बिहारी प्रसाद आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें