Move to Jagran APP

देश के मजबूत लोकतंत्र

देश की अर्थव्यवस्था के लिए मजबूत लोकतंत्र जरूरी हैं। इसके लिए देश के हर नागरिक को लोकतंत्र के महापर्व चुनाव में अपने मतदान का प्रयोग करना चाहिए।

By JagranEdited By: Published: Tue, 02 Apr 2019 12:26 AM (IST)Updated: Wed, 03 Apr 2019 06:36 AM (IST)
देश के मजबूत लोकतंत्र
देश के मजबूत लोकतंत्र

मोतिहारी । देश की अर्थव्यवस्था के लिए मजबूत लोकतंत्र जरूरी हैं। इसके लिए देश के हर नागरिक को लोकतंत्र के महापर्व चुनाव में अपने मतदान का प्रयोग करना चाहिए। देश के समुचित विकास के लिए यह बेहद जरूरी है। यह अवसर लोगों को पांच साल में एक बार मिलता है कि वे अपनी पसंद के जनप्रतिनिधि का चुनाव कर सके, जो उनके क्षेत्र की समस्याओं को देश के उच्च सदन में रख सके। लोकतंत्र में हर एक वोट का महत्व होता है। अक्सर लोग यह सोचते हैं कि एक मेरे वोट नहीं देने से क्या होगा। लोगों को इस सोच से निकलने की जरूरत है। देश के जिम्मेदार नागरिक बन इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना होगा। मतों का प्रतिशत जितना बढ़ेगा लोकतंत्र उतना ही मजबूत होगा। जिले में 12 मई को मतदान होना है। रविवार का दिन है। ऐसे में सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्र तक जाना चाहिए। डॉ. प्रेम कुमार, दंत चिकित्सक।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.