विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्वी चंपारण में पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शव, प्रेम-प्रसंग या ऑनर किलिंग की आशंका

By Sanjay Kumar UpadhyayEdited By: Dharmendra Singh
Published: Fri, 11 Sep 2026 12:47 PM (GMT+05:30)

पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि में एक युवक और एक महिला के शव पेड़ से लटके मिले, जिससे इलाके में सनसनी ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

HighLights

  1. हरसिद्धि में पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शव।

  2. पुलिस हत्या या आत्महत्या के एंगल से कर रही जांच।

  3. एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड जुटा रहे हैं साक्ष्य।

संवाद सहयोगी, हरसिद्धि (पूर्वी चंपारण)। पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि थानाक्षेत्र स्थित सोनबरसा गिरि टोला सरेह में पेड़ में लगे फंदे से लटकते एक युवक व एक महिला का शव शुक्रवार की सुबह मिला। घटना की सूचना फैलने के बाद इलाके में सनसनी है।

आशंका जताई जा रही है कि या तो दोनों की हत्या (आनर किलिंग) की गई है। साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को सरेह में पेड़ से लटका दिया गया है। या फिर दोनों ने परिवार में अनबन अथवा अपने उद्देश्यों की पूर्ति नहीं होने की स्थिति में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली होगी।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस व विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम के साथ जांच के लिए नमूना संग्रह किया। दोनों की पहचान कराने की कोशिश घंटों चली। इस बीच जब इंटरनेट मीडिया पर दोनों की तस्वीरें प्रसारित हुई तो दोनों की पहचान की गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों के शव एक ही पेड़ की अलग-अलग डालियों से गमछा व दुपट्टे के फंदे के सहारे लटके थे। दोनों की पहचान पकड़िया पंचायत के वार्ड संख्या चार निवासी के रूप में की गई है।

युवक योगेंद्र बैठा उर्फ बिट्टन बैठा का पुत्र भोला बैठा था। महिला की पहचान सनाउल्लाह मियां की पत्नी सफीना खातून के रूप में की गई है। स्वजनों के अनुसार दोनों गुरुवार की दोपहर तीन बजे से ही अपने-अपने घर से गायब थे। स्वजन उनकी खोजबीन में जुटे थे। इसी बीच शुक्रवार की सुबह दोनों के शव मिलने की सूचना मिली। इसके बाद स्वजनों में कोहराम मचा है।

दूसरी शादी के बाद भी चर्चा में था मामला

ग्रामीणों के बीच दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग की चर्चा है। बताया जा रहा है कि सफीना खातून की पूर्व में शादी हो चुकी थी। बाद में उसने सनाउल्लाह मियां से दूसरी शादी की। इस बीच दोनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस प्रेम-प्रसंग समेत आत्महत्या के पीछे के अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है।

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य जुटाया

घटना की सूचना पर अरेराज की प्रभारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमारी प्रियंका व हरसिद्धि थानाध्यक्ष सुनील कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की वैज्ञानिक तरीके से जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया। मौके से पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य जुटाया। फिर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा। घटना की विस्तारित जांच के लिए स्पेशल टीम, एफएसएल और डाग स्क्वार्ड टीम को भी लगाया गया है। साक्ष्य संकलन किया गया है। पुलिस दोनों के मोबाइल फोन, उनके घर से निकलने के कारण, आपसी संबंध और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों की जांच कर रही है। शीघ्र पूरा मामला सामने आएगा।
कुमारी प्रियंका

प्रभारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अरेराज