विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्वी चंपारण में पीएम आवास योजना सूची में धांधली, पक्के मकान वाले लाभार्थी, जरूरतमंद वंचित

Published: Sun, 11 Oct 2026 07:38 PM (IST)

PM Awas Yojana Bihar: पूर्वी चंपारण के पताही प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी ...और पढ़ें

प्रखंड की सभी 15 पंचायतों में सूची आने के बाद से ही ग्रामीणों में इसको लेकर सवाल उठने लगे हैं।

प्रखंड की सभी 15 पंचायतों में सूची आने के बाद से ही ग्रामीणों में इसको लेकर सवाल उठने लगे हैं।

HighLights

  1. पीएम आवास योजना सूची में अनियमितताओं के आरोप।

  2. पक्के मकान वाले लोग सूची में शामिल, जरूरतमंद बाहर।

  3. ग्रामीणों ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की।

संवाद सहयोगी, पताही (पूर्वी चंपारण)। Pradhan Mantri Awas List: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चयनित लाभुकों की सूची जारी होने के बाद गड़बड़ी के आरोप सामने आने लगे हैं। प्रखंड की सभी 15 पंचायतों में सूची आने के बाद से ही ग्रामीणों में इसको लेकर सवाल उठने लगे हैं।

पक्के मकान वालों के नाम शामिल

कई पंचायतों के ग्रामीणों ने सूची में अपात्र लोगों के नाम शामिल होने का गंभीर आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि सूची में ऐसे लोगों के नाम भी जोड़े गए हैं, जिनके पास पहले से ही पक्का मकान मौजूद है।

जरूरतमंद परिवारों का नाम गायब

वहीं दूसरी ओर, कच्चे और जर्जर मकानों में अपना जीवन गुजारने वाले कई वास्तविक जरूरतमंद परिवारों के नाम इस सूची से गायब हैं। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि लाभुकों के चयन से पहले यदि ठीक ढंग से स्थलीय जांच की जाती, तो यह स्थिति पैदा नहीं होती।

अनोखे मामले और गड़बड़ी की चर्चा

चर्चा यह भी है कि सूची में एक ऐसे व्यक्ति का नाम शामिल है, जिसकी अभी शादी तक नहीं हुई है। इसके अलावा, एक ही परिवार के भीतर पिता और पुत्र दोनों के नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में होने की बात भी सामने आ रही है।

प्रशासन से उच्चस्तरीय जांच की मांग

नाराज ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पंचायतवार सूची की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही, लाभुकों के घरों का स्थलीय सत्यापन कर अपात्र लोगों के नाम तुरंत हटाने और वास्तविक जरूरतमंदों को योजना का लाभ देने की अपील की है।

यह भी पढ़ें- मधुबनी में पीएम आवास की सूची में बड़ा खेल, पहले जुड़ा नाम, नई सूची में हुआ गायब



प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभुकों का चयन विभागीय दिशा-निर्देश के अनुसार किया गया है। सूची को लेकर यदि किसी व्यक्ति को आपत्ति या शिकायत है तो वे साक्ष्य के साथ प्रखंड कार्यालय में आवेदन दे सकते हैं। शिकायतों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

-

उदय कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, पताही, पूर्वी चंपारण