विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्वी चंपारण में डीजल टैंकर लदी पिकअप वैन पलटी, घायल चालक को छोड़ ईंधन लूटने लगे ग्रामीण

Published: Thu, 19 Nov 2026 10:22 PM (IST)

पूर्वी चंपारण के पीपराकोठी में एक डीजल टैंकर लदा पिकअप पलटने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद सड़क पर फैले डीजल को ग्रामीणों ने बाल्टियों में भरकर ले जाना शुरू कर दिया, जबकि घायल चालक को अस्पताल भेजा गया।

सड़क पर बहते ईंधन को देखकर आसपास के ग्रामीण बाल्टी, गैलन और अन्य बर्तन लेकर पहुंच गए और डीजल भरकर ले जाने लगे।

सड़क पर बहते ईंधन को देखकर आसपास के ग्रामीण बाल्टी, गैलन और अन्य बर्तन लेकर पहुंच गए और डीजल भरकर ले जाने लगे।

HighLights

  1. पीपराकोठी में डीजल टैंकर लदा पिकअप अनियंत्रित होकर पलटा।

  2. हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती कराया गया।

  3. ग्रामीणों ने सड़क पर फैले डीजल को बाल्टियों में भरा।

संवाद सहयोगी, पीपराकोठी (पूर्वी चंपारण)। East Champaran Pickup Accident: पूर्वी चंपारण के पीपराकोठी में गुरुवार की रात चांदसरैया स्थित ओवरब्रिज के समीप डीजल टैंकर लदा पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया।

हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि टैंकर से बड़ी मात्रा में डीजल सड़क पर फैल गया। सड़क पर बहते ईंधन को देखकर आसपास के ग्रामीण बाल्टी, गैलन और अन्य बर्तन लेकर पहुंच गए और डीजल भरकर ले जाने लगे।

आवाज के बाद पलटा वाहन

जानकारी के अनुसार, पिकअप मधुबन से डीजल लेकर रक्सौल की ओर जा रहा था। पीपराकोठी ओवरब्रिज पार कर नीचे उतरते ही अचानक वाहन के एक चक्के से तेज आवाज हुई।

इसके बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और पिकअप सड़क पर पलटते हुए विपरीत दिशा में घूम गया। दुर्घटना में मधुबन थाना क्षेत्र निवासी चालक अरुण कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने पहुंचकर संभाली स्थिति

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

राष्ट्रीय राजमार्ग के कर्मियों ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति संभालने में सहयोग किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया।

मदद के बजाय डीजल भरने में जुटे लोग

इधर, हादसे के बाद सड़क पर फैले डीजल को भरने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। कोई बाल्टी तो कोई गैलन लेकर ईंधन इकट्ठा करने में जुटा रहा।

इस दौरान कई लोग घायल चालक की मदद करने के बजाय डीजल भरकर ले जाने में लगे रहे। घटनास्थल पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।