विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्वी चंपारण में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, तुरकौलिया से दो बदमाश हथियार सहित गिरफ्तार

Published: Mon, 26 Oct 2026 11:59 AM (IST)

पूर्वी चंपारण के तुरकौलिया में पुलिस ने एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान दो ...और पढ़ें

पुलिस ने छापेमारी के दौरान हथियार व कारतूस के साथ दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने छापेमारी के दौरान हथियार व कारतूस के साथ दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

संवाद सहयोगी, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)। East Champaran Gun Factory: पूर्वी चंपारण जिले के तुरकौलिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाली मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है।

पुलिस ने छापेमारी के दौरान हथियार व कारतूस के साथ दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों से पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है और उनके बताए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गुप्त सूचना पर छापेमारी

पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने सोमवार की सुबह बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर तुरकौलिया थाना की पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान मौके पर अवैध हथियार बनाने वाली मिनी फैक्ट्री का पता चला।

उपकरण भी किए जब्त

छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक देसी पिस्टल, पिस्टल बनाने के संयंत्र और अन्य उपकरण बरामद किए हैं। इसके साथ ही कारतूस भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने मौके से दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ के आधार पर कार्रवाई

गिरफ्तार बदमाशों से पुलिस की टीम हथियार निर्माण और उसके नेटवर्क से जुड़े मामलों को लेकर पूछताछ कर रही है।

पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस की ओर से आगे की छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कार्रवाई अभी जारी है और कार्रवाई पूरी होने के बाद मामले की विस्तृत जानकारी सामने आएगी।

यह भी पढ़ें- पूर्वी चंपारण में नेपाल जा रहा 1.8 किलो स्मैक बरामद, दो अंतरराष्ट्रीय धंधेबाज गिरफ्तार