पूर्वी चंपारण में युवक की हत्या कर झाड़ियों में फेंका शव, शरीर पर मिले जख्म के निशान
East Champaran Murder Case: पूर्वी चंपारण के कुंडवाचैनपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक ...और पढ़ें

युवक का शव मिलने के बाद एकत्रित हुए ग्रामीण।
संवाद सहयोगी, सिकरहना (पूर्वी चंपारण)। East Champaran Murder Case: कुंडवाचैनपुर थाना क्षेत्र के परसा गांव के समीप एक युवक की हत्या कर शव झाड़ियों के बीच फेंके जाने का मामला सामने आया है।
शनिवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की पहचान थाना क्षेत्र के जटवलिया गांव निवासी खहेरु ठाकुर के पुत्र अशोक ठाकुर के रूप में हुई है।
अशोक के शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर जख्म के निशान मिले हैं। इससे उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
हालांकि, हत्या के कारण और घटना में शामिल लोगों के बारे में फिलहाल पुलिस की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है।
थानाध्यक्ष अमन कुमार ने घटना की जानकारी मृतक के स्वजनों को भेजी है। पुलिस घटनास्थल से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने के बाद रिपोर्ट के आधार पर भी आगे की कार्रवाई की जाएगी।
घटनास्थल पर विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम को बुलाया गया है। टीम मौके से साक्ष्य जुटाकर घटना की परिस्थितियों की जांच करेगी। पुलिस को एफएसएल की जांच से घटना से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें- समस्तीपुर में 10 वर्षीय बालक का शव मिलने से सनसनी, स्वजन ने जताई हत्या की आशंका
