बिहार के पूर्वी चंपारण में दंपती को बंधक बनाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, आठ गिरफ्तार
Bihar Crime News: पूर्वी चंपारण में एक दंपती को अगवा कर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने ...और पढ़ें

पुलिस गिरफ्त में आरोपित।
HighLights
पूर्वी चंपारण में दंपती को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म।
बदमाशों ने घटना का वीडियो बनाया, पैसे भी लूटे।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आठ आरोपियों को दबोचा।
संवाद सहयोगी, मधुबन (पूर्वी चंपारण)। East Champaran Gang Rape: पूर्वी चंपारण में शिवहर-मोतिहारी सीमा पर शनिवार की रात सनसनीखेज वारदात हुई।
पति के साथ बाइक से मधुबन आ रही महिला और उसके पति को बदमाशों ने अगवा कर लिया। दोनों को आम के बगीचे में बंधक बनाकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।
आठ आरोपित गिरफ्तार
मामले में पुलिस ने आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, शिवहर के भटहां के पास बदमाशों ने दंपती को अपने कब्जे में ले लिया और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की। आरोपितों ने घटना का वीडियो भी बनाया।
महिला के पति के मोबाइल से आनलाइन तीन हजार रुपये और 50 हजार रुपये नकद छीनने का भी आरोप है।
वारदात के बाद रात करीब तीन बजे बदमाशों ने दंपती को मुक्त कर दिया। इसके बाद पीड़ित दंपती ने डायल 112 की मदद से श्यामपुर भटहां थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।
मधुबन पुलिस को सौंपा मामला
घटनास्थल मधुबन थाना क्षेत्र में होने के कारण मामला मधुबन पुलिस को सौंप दिया गया। मामले की जानकारी मिलते ही पकड़ीदयाल डीएसपी कुमार चंदन और मधुबन थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आठ आरोपितों को गिरफ्तार करने के साथ छह मोबाइल जब्त किए हैं।
पीड़िता की मेडिकल जांच और बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया की जा रही है। पकड़ीदयाल डीएसपी कुमार चंदन ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ की जा रही है।
यह भी पढ़ें- 9वीं की छात्रा से हैवानियत: पशुओं को पानी पिलाकर लौट रही किशोरी को सूने घर में खींचा, 2 आरोपी हिरासत में
