पूर्वी चंपारण में युवक की हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप, पत्नी व ससुराल पर संदेह
मोतिहारी के बेलवनवा में एक युवक का शव फंदे से लटका मिला, जिसकी पहचान सुशांत कुमार के रूप में हुई ...और पढ़ें

HighLights
मोतिहारी में युवक का शव फंदे से लटका मिला।
स्वजनों ने पत्नी और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया।
पुलिस और एफएसएल टीम मामले की जांच कर रही है।
संवाद सहयोगी, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)। East Champaran Youth Death: मोतिहारी शहर के बेलवनवा मोहल्ले में गुरुवार की सुबह युवक का शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई।
मृतक की पहचान पिपरा थाना क्षेत्र के पिपरा बाजार निवासी सुशांत कुमार के रूप में हुई है। मृतक के स्वजन ने उसकी पत्नी और ससुराल वालों पर हत्या कर साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है।
बेलवनवा में शव मिलने से सनसनी
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार, सुशांत कुमार की शादी करीब आठ वर्ष पूर्व बंजरिया थाना क्षेत्र के चैलहा गांव निवासी खुशबू कुमारी से हुई थी। दंपती के एक पुत्र और एक पुत्री हैं।
मृतक के छोटे भाई राजा कुमार ने आरोप लगाया कि उसके भाई की हत्या करने के बाद मामले को दूसरा रूप देने के उद्देश्य से शव को फंदे से लटका दिया गया।
पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू की। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस स्वजन की ओर से लगाए गए हत्या के आरोपों समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले में हत्या के आरोपों की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- मधेपुरा: वीडियो कॉल पर पति से हुई थी बहस, 24 घंटे बाद फंदे से लटकी मिली पत्नी
