कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज, मिले 30 नए संक्रमित
मोतिहारी। पूर्वी चंपारण में भी कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज होती जा रही है। संक्रमितों क
मोतिहारी। पूर्वी चंपारण में भी कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज होती जा रही है। संक्रमितों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। शुक्रवार को जांच में 30 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। लंबे अरसे बाद एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में पॉजिटिव केस मिले हैं। इस स्थिति ने सबकी चिता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग से लेकर जिला प्रशासन तक ने अपने कदमताल को तेज कर दिया है। शुक्रवार को 30 नए संक्रमितों के साथ ही एक्टिव केस बढ़कर 136 पर पहुंच गया। इनमें से छह को आइसोलेशन वार्ड में भत्री किया गया है। जबकि इतनी ही संख्या में संक्रमित मरीजों को हायर सेंटर पर रेफर भी किया गया है। शेष 124 संक्रमित होम क्वारंटाइन में हैं। कुल मिलाकर स्थिति भयावह होती जा रही है। सरकार द्वारा पाबंदियां भी बढ़ाई जा रही है। इधर, कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए जांच के काम को भी तेज कर दिया गया है। शुक्रवार को कोरोना जांच के लिए 5964 सैंपल कलेक्ट किए गए। इस बीच कोरोना को मात देने के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान पर वैक्सीन की कमी का प्रतिकृल असर पड़ा है। इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. अखिलेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि देर रात तक वैक्सीन की नई खेप आ जाएगी। जिले में टीकाकरण अभियान जारी रहेगा। 10 साइट पर ही हुआ वैक्सीनेशन जिले में कोविड वैक्सीनेशन की गति रफ्तार पकड़ने लगी थी। मगर वैक्सीन की कमी ने उस पर अचानक ब्रेक लगा दिया। वैक्सीन की कमी के कारण शुक्रवार को मात्र 10 सेशन साइट पर टीकाकरण हो सका। शेष सभी केंद्रों पर टीकाकरण बंद रहा। इस संबंध में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. शरतचंद्र शर्मा ने बताया कि वैक्सीन की कमी के कारण अस्थाई तौर पर सेशन के साइज को छोटा किया गया है। शुक्रवार की देर रात तक वैक्सीन की खेप यहां पहुंच जाएगी। वैक्सीन की उपलब्धता के अनुसार टीकाकरण को विस्तारित किया जाएगा। शुक्रवार को जिन केंद्रों पर टीकाकरण हुआ उनमें मोतिहारी सदर अस्पताल, मोतिहारी सदर प्रखंड, चंदना सर्जिकेयर राजा बाजार मोतिहारी एवं सभी अनुमंडलीय अस्पताल शामिल हैं। शुक्रवार को वैक्सीन की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए टीकाकरण का लक्ष्य मात्र 3100 तय किया गया था। लक्ष्य के विरूद्ध केवल 1430 ही वैक्सीनेशन हुआ। इनमें 1160 फर्स्ट तथा 270 सेकेंड डोज शामिल हैं। वैक्सीनेशन सेंटर की व्यवस्था को किया सु²ढ़ जिलाधिकारी के निर्देश पर टीकाकरण केंद्रों की व्यवस्था को और सु²ढ़ किया जा रहा है। इस क्रम में शुक्रवार को सदर अस्पताल परिसर स्थित वैक्सीनेशन सेंटर पर साफ-सफाई से लेकर सैनिटाइजेशन एवं मास्क की व्यवस्था को भी अपडेट किया गया। इसको लेकर सदर अस्पताल प्रबंधक विजयचंद्र झा ने वैक्सीनेशन सेंटर पर स्वयं उपस्थित होकर साफ-सफाई करवाई। साथ ही सभी टेबल पर हैंड सैनिटाइजर एवं मास्क उपलब्ध कराया। प्रबंधक ने बताया कि व्यवस्था की गुणवत्ता को बनाए रखा जाएगा।
---
अरेराज नगर क्षेत्र में बने दो माइक्रो कंटेनमेंट जोन गोविदगंज, संस : अरेराज में भी कोरोना दस्तक देने लगा है। अरेराज नगर क्षेत्र में दो माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। यह वार्ड नंबर दो व तीन में बनाया गया है। एसडीएच उपाधीक्षक डॉ. उज्जवल प्रताप ने संबंधित जोन में कॉन्टैक्ट ट्रेसिग का काम भी शुरू करवा दिया है। दोनों कंटेनमेंट जोन का भ्रमण कर डब्ल्यूएचओ के नरोतम कुमार ने लोगों को संक्रमण से बचने के लिए आवश्यक जानकारी दी। साथ ही पात्र लोगों से टीका लगवाने का भी आग्रह किया। डॉ. नीरज कुमार ने बताया कि लोगों में कोविड के प्रति सावधान करने के लिए आशा के द्वारा घर-घर जाकर संदेश दिया जा रहा है।