पेंशन के लिए दिव्यांगों ने प्रखंड परिसर में किया हंगामा
मोतिहारी। सुगौली प्रखंड के कई दिव्यांगों को पेंशन नहीं मिलने पर प्रखंड परिसर में जमकर बवाल काटा।
मोतिहारी। सुगौली प्रखंड के कई दिव्यांगों को पेंशन नहीं मिलने पर प्रखंड परिसर में जमकर बवाल काटा। प्रखंड के माली, बख्सा, भटहा, उत्तरी श्रीपुर, करमवा सहित अन्य गांवों के दिव्यांग आस मोहम्मद, योगेंद्र राम, इस्लाम मियां, पुण्यदेव सिंह, कुंवारी सिंह, रामदयाल राउत, हीरालाल भगत, जवाहर पासवान, बच्चा साह सहित कई लोगों ने बताया कि उनलोगों को पेंशन की राशि नहीं मिल रही है। जिसके कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अपने कागजात को लेकर प्रखंड का चक्कर लगाना पड़ रहा है और उनकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है। वर्ष 2013 से ही पेंशन नहीं मिल रहा है, जबकि उसके पहले मिल रहा था। वही इन लोगों की समस्याओं को पंसस सह युवा जदयू अध्यक्ष एकराम हुसैन ने लोगों को समझाया व आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया।