विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिव्यांशु भारद्वाज बने पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष, हर्ष

By JagranEdited By:
Published: Sun, 18 Feb 2018 11:25 PM (IST)

मोतिहारी । प्रखंड के सुलसाबाद गांव निवासी दिव्यांशु भारद्वाज ने विपरीत परिस्थिति में भी पटना विश्वव

दिव्यांशु भारद्वाज बने पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष, हर्ष
दिव्यांशु भारद्वाज बने पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष, हर्ष

मोतिहारी । प्रखंड के सुलसाबाद गांव निवासी दिव्यांशु भारद्वाज ने विपरीत परिस्थिति में भी पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष पद का चुनाव निर्दलीय जीतकर यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा व लोकप्रियता किसी की मोहताज नहीं होती। उनकी जीत से मेहसी व उनके गांव में जश्न का माहौल है। दिव्यांशु के पिता सियाराम ठाकुर इंश्योरेंस कंपनी में प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं व माता रजनी ठाकुर एक सफल गृहणी के साथ कुशल नेत्री भी हैं। पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के चुनाव में एबीपीपी द्वारा ठीक अंतिम क्षण में टिकट नहीं दिए जाने के बाद उसने निर्दलीय मैदान में कमर कसी थी व अपने प्रतिद्वंदियों को धूल चटाया। यह वही पद है जिसपर छात्र संघ की राजनीति करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्वमुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, कर्पूरी ठाकुर सरीखे नेता राजनीति के शीर्ष पद पर पहुंचे हैं। इनकी जीत पर भाजपा नेता व चाचा कृष्ण नारायण ठाकुर, आनंदी ठाकुर, हरिकिशोर ठाकुर,जयंत कुमार मोनू ,गोलू खेलानी, अजय कुमार ¨सह,मुखिया दिनेश यादव, सत्येंद्र ¨सह, मिथलेश कुमार, मदन साह, अजय चौरसिया आदि ने बधाई दी।